लड़कियां अब किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं । फिर चाहे वह लड़कों से लड़ाई ही क्यों ना हो ।
यह भी पढ़े
मानसून के मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत
ताजा उदाहरण गाजियाबाद में देखने को मिला। गाजियाबाद में दो लड़कियों ने साथियों की मदद से एक लड़के की बीच सड़क बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना मधुबन बापूधाम इलाके के सेक्टर-23 की है, जहां लड़कियों ने पुलिस के सामने ही लड़के की बुरी तरह से पीट दिया। हालंकि पुलिस ने लड़कियों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे पीछे हटने को तैयार नहीं थीं।
देखें यह वीडियो
Two girls beat up a BOY badly at Madhuban Bapudham area Sector 23, Ghaziabad police station.@ghaziabadpolice @SspGhaziabad pic.twitter.com/XYtct0HBbs
— Barkha Trehan 🇮🇳 / बरखा त्रेहन (@barkhatrehan16) July 11, 2022
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़का बचने के लिए इधर-उधर भागता है लेकिन लड़कियों फिर भी उसे काबू कर लेती हैं और पीटती हैं। इतना ही नहीं लड़कियां लड़के को गालियां देते हुए भी नजर आईं। इस दौरान पुलिस बीच-बचाव के लिए आगे आई लेकिन लड़कियां लड़के को छोड़ने के मूड में नहीं थीं।
पुलिस से हाथ छुड़ाकर वे फिर से युवक को पीटने लग गईं। बताया जा रहा है कि स्कूटी के टकराने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियों ने लड़के को पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी इसे लेकर मामला दर्ज नहीं करवाया है।