featured देश राज्य

गुरमीत राम रहीम की फरलो खत्म, कल सुनारिया जेल में करेंगे सरेंडर, डेरा में आज होगा जश्न

ram rahim 2 4 गुरमीत राम रहीम की फरलो खत्म, कल सुनारिया जेल में करेंगे सरेंडर, डेरा में आज होगा जश्न

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फरलो कल खत्म हो रही है। राम रहीम को सोमवार की सुबह सुनारिया जेल में सरेंडर करना है।

यह भी पढ़े

राजस्थान : पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, करें अप्लाई

आपको बता दें कि अपनी फरलो के सभी दिन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरा सच्चा सौदा में व्यतीत किए है। हालांकि सिरसा में डेरा समर्थक राम रहीम का आने का इंतजार करते रहे।

ram rahim 2 4 गुरमीत राम रहीम की फरलो खत्म, कल सुनारिया जेल में करेंगे सरेंडर, डेरा में आज होगा जश्न

समर्थक कर रहे राम रहीम का इंतजार

रोजाना सिरसा के डेरा और आसपास कॉलोनी में राम रहीम के आने की चर्चाओं के बाजार गर्म रहे। कई बार तो डेरा समर्थक रात रात तक राम रहीम के सिरसा आने का इंतजार में सड़को पर खड़े रहे।

आज रात होगा जश्न !

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि आज गुरुग्राम स्थित डेरा सच्चा सौदा में जश्न मनाया जाएगा, जिसमें रिश्तेदार व करीबी दोस्तों के साथ राम रहीम के फालोअर भी शामिल होंगे।

How,make, Ram Rahim, such, a big, empire, know,this news,

सिरसा में भक्तों ने जलाए घी के दीए

कल देर रात भी डेरा सच्चा सौदा में समर्थकों को सूचना मिली की राम रहीम डेरा सच्चा सौदा सिरसा आ रहे हैं। इस बीच समर्थको ने डेरा और डेरे के रस्ते में पड़ने वाले रोड पर सजावट शुरू कर दी। घी के दीपक जलने शुरू हो गए। समर्थकों ने राम रहीम द्वारा गाए हुए भजन चलाने शुरू कर दिए। लेकिन राम रहीम रात को भी सिरसा नहीं पहुंचे। जिससे उनके भक्त काफी निराश हुए।

Ram Rahim gets one day parole

सुनारिया जेल में करेंगे सरेंडर

साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेलमें सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो आज यानि रविवार को समाप्त होने के बाद उसे सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के रास्ते रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जाएगा।

राम रहीम को दी गई थी जेड प्लस सुरक्षा

राम रहीम ने 21 दिन की फरलो पर बाहर आया तो उसे सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दे दी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ। जिस पर हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर को सफाई देनी पड़ी। हालांकि बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रशासन के नियमानुसार फरलो पूरी कर ली है।

ram rahim sexs problem

Related posts

कोरोना काल में ही होगा हरिद्वार कुंभ, जानिए सरकार कैसे संभालेगी इतनी भीड़?

Mamta Gautam

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 53400 के पार, निफ्टी 15900 के करीब

Rahul

जन्मदिन विशेष: जानिए सोनिया गांधी कैसे बनी अपनी सास की फेवरेट बहु

Breaking News