December 9, 2023 12:59 am
featured देश

उपचुनाव 2021 : हिमाचल प्रदेश की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने हासिल की शानदार जीत 

कर्नाटक विधानसभा में खाली 3 सीटों पर होंगे उपचुनाव,आंध्र प्रदेश में रिक्त लोकसभा सीटों पर क्यों नहीं, जानें धारा 151ए

उपचुनाव 2021 || देश में आज यानी मंगलवार को 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इस मतगणना के तहत देश के 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश दादर और नागर हवेली कि 3 लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की घोषणा आज की जाएगी। 

  • हिमाचल प्रदेश की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने हासिल की शानदार जीत 
  • राजस्थान उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे
  • हरियाणा उपचुनाव में इनेलो प्रमुख अभय चौटाला चल रहे है आगे
  • असम की सभी 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल (यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल) आगे
  • मिजोरम की तुइरियाल विधानसभा सीट पर एमएनएस उम्मीदवार आगे
  • तेलंगाना की हुजूराबाद विधानसभा सीट किस शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आगे
  • हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे
  • असम की 5 विधानसभा सीटों में से 2 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे
  • मेघालय की 3 विधानसभा सीटों में से 2 पर सत्तारूढ़ एनपीपी उम्मीदवार आगे
  • मध्यप्रदेश उपचुनाव में शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में
  • हरियाणा में उपचुनाव की मतगणना शुरू
  • बिहार में कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना हुई शुरू
  • पूर्वोत्तर के 3 राज्यों की 9 विधानसभा सीटों पर शुरू हुई मतगणना
  • 30 अक्टूबर को हुए थे मतदान
  • विभिन्न राज्यों की सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान कराए गए थे। जिनमें तीन लोकसभा सीट दादर और नागर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा सीट पर चुनाव उपचुनाव कराए गए थे। वही 29 विधानसभा सीटों में असम की पांच, पश्चिम बंगाल से चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय से तीन-तीन सीटें, वहीं कर्नाटक, बिहार और राजस्थान से दो-दो सीटों के साथ ही आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे।
  • हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई मतगणना
  • हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। इन विधानसभा सीटों में फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और अर्की साथ ही लोकसभा संसदीय क्षेत्र मंडी सीट पर उपचुनाव हुए थे। 
  • जानकारी के मुताबिक कड़ी सुरक्षा के साथ मत करना शुरू हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक सभी परिणाम सामने आ जाएंगे। 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में लोकसभा सीट मंडी में 57. 73 दिन मतदान हुए थे।
  • वहीं विधानसभा सीट फतेहपुर में 66.20, जुब्बल-कोटखाई में 78.75 और अर्की में 64.97 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
  • बिहार में शुरू हुई उपचुनाव की मतगणना
  • बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। जिनके आज परिणाम घोषित किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक इन दोनों विधानसभा सीट पर मतगणना मंगलवार यानी आज सुबह 8:00 बजे कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हो गईं है।
  • बिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव कराए गए थे। 

Related posts

IPL 2023 RR vs LSG: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स का मैच

Rahul

मध्यप्रदेशःभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मंत्री-मंडल का शोक प्रस्ताव

mahesh yadav

इस दिन निकलेगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अधिकारी ने दी सूचना , जल्द ख़त्म होगा रिजल्ट का इंतज़ार

Rahul