featured राजस्थान राज्य

राजस्थान सरकार की कैबिनेट में एक बार फिर हो सकता है फेरबदल, सीएम गहलोत ने दिए संकेत

अशोक गहलोत 1 राजस्थान सरकार की कैबिनेट में एक बार फिर हो सकता है फेरबदल, सीएम गहलोत ने दिए संकेत

राजस्थान में आने वाले कुछ महीनों में एक बार फिर से कैबिनेट फेरबदल की संभावना दिखाई दे रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी मुख्यालय में एक बैठक में ऐसी संभावनाओं की ओर संकेत किया है। 

आपको बता दें यह बैठक मंगलवार को हुई थी वहीं कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत ने कहा  कि “कई विधायक, जो कठिनाई के समय कांग्रेस के साथ खड़े रहे। उन्हें हाल ही में नवंबर में किए गए कैबिनेट विस्तार में शामिल नहीं किया जा सका। हालांकि हमने इन नेताओं को सुनिश्चित किया है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में किसी प्रकार की उन्हें बाधा नहीं आएगी। वही पार्टी आलाकमान ने अनुमति दी तो उन्हें एक और फेरबदल के साथ कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। 

आपको बता दें सीएम गहलोत ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में चर्चा के दौरान बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के पार्टी प्रभारी अजय माकन भी मौजूद थे।

Related posts

बीजेपी का ईसाइ कार्ड, चुनाव जीतने पर कराएगी मुफ्त में येरुशलम की यात्रा

Vijay Shrer

MP के कांग्रेस नेता पटेरिया ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

Rahul

सपना चौधरी ने पहली बार मीटू अभियान पर दी अपनी राय, बताया बकवास

Rani Naqvi