featured मध्यप्रदेश

महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक

WhatsApp Image 2022 10 11 at 8.43.43 PM महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कारिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़े

IND vs SA 3rd ODI: साउथ अफ्रीका को हरा भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा वनडे

 

महाकाल लोक के निर्माण से मंदिर का कुल क्षेत्रफल वर्तमान में 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से भी अधिक हो गया है।

WhatsApp Image 2022 10 11 at 8.43.43 PM 1 महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक

 

लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, महाकाल महादेव, महाकाल महाप्रभु, महाकाल महारुद्र, महाकाल नमोस्तुते। महाकाल लोक में लौकिक कुछ भी नहीं है, शंकर के सानिध्य में साधारण कुछ भी नहीं, सब कुछ अलौकिक है। महाकाल का आशीर्वाद जब मिलता है तो काल की रेखाएं मिट जाती हैं।

WhatsApp Image 2022 10 11 at 8.43.43 PM महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक

उज्जैन वो नगर है, जो हमारी पवित्र सात पुरियों में से एक गिना जाता है। ये वो नगर है जहां भगवान कृष्ण ने भी आकर शिक्षा ग्रहण की थी। उज्जैन ने महाराजा विक्रमादित्य का वो प्रताप देखा है, जिसने भारत के नए स्वर्णकाल की शुरुआत की थी।

WhatsApp Image 2022 10 11 at 8.43.42 PM 2 महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक

 

शंकर के सानिध्य में साधारण कुछ भी नहीं है। सब कुछ अलौकिक है, असाधारण है। अविस्मरणीय है, अविश्वसनीय है। जहां महाकाल हैं, वहाँ कालखण्डों की सीमाएं नहीं हैं।

WhatsApp Image 2022 10 11 at 8.43.42 PM 1 महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक

आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उज्‍जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जय महाकाल उज्जैन की ये ऊर्जा, ये उत्साह! अवंतिका की ये आभा, ये अद्भुतता, ये आनंद! महाकाल की ये महिमा, ये महात्म्या! ‘महाकाल लोक’ में लौकिक कुछ भी नहीं है। उज्जैन के छण-छण में, पल-पल में इतिहास सिमटा हुआ है। कण-कण में आध्यात्म समाया हुआ है और कोने-कोने में ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है।

WhatsApp Image 2022 10 11 at 8.43.41 PM महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक

900 मीटर से अधिक लंबा है कॉरिडोर

‘महाकाल लोक’ भारत में सबसे बड़े ऐसे कॉरिडोर में से एक है। जो पुरानी रुद्रसागर झील के चारों ओर है। जिसे प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर के आसपास पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में भी पुनर्जीवित किया गया है। राजसी द्वार – नंदी द्वार और पिनाकी द्वार, गलियारे के शुरुआती बिंदु के पास बनाए गए हैं। जो प्राचीन मंदिर का प्रवेश द्वार और रास्ते में सौंदर्य के दृश्य प्रस्तुत करता है।

WhatsApp Image 2022 10 11 at 8.04.48 PM महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक PM MODI MAHAKAL महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर बोले PM मोदी, भगवान कृष्ण ने भी यहीं आकर की शिक्षा ग्रहण, सब कुछ अलौकिक

 

यहां देखें PM के ट्वीट

 

 

 

Related posts

मालएवेन्यू का नाम ‘कल्याणपुरम’ करने की मांग

Shailendra Singh

कियारा को सेक्स से ज्यादा ये चीजें करने में आता है मज़ा!

Hemant Jaiman

तीन तलाक बिल में संशोधन को कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी,मामलों में मैजिस्ट्रेट से मिल सकता है जमानत

rituraj