featured धर्म

12 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, नक्षत्र और राहुकाल का समय

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 12 अक्टूबर 2022 को बुधवार को गणेश जी की पूजा की जाती है। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें आज का राशिफल…

मेष
मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृष
माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु कठिनाइयां भी आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन
मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है।

कर्क
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मेहनत अधिक होगी। कठिनाइयां भी आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें।

सिंह
वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी।

कन्या
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, परन्तु संयत भी रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में सुधार हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यों में दिलचस्पी रहेगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक
नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु
मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है।

मकर
आलस्य की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। किसी भवन या सम्पत्ति की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

कुंभ
कारोबारी कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। पिता का साथ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के साथ कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। संयत रहें। मन परेशान हो सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 12 अक्टूबर 2022 बुधवार का दिन है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि 01:59 AM तक उपरांत चतुर्थी है। सूर्य कन्या राशि पर योग-सिद्धि , करण-वणिज और विष्टि मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 12 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-तृतीया तिथि 01:59 AM तक उपरांत चतुर्थी
  • नक्षत्र-भरणी 05:10 PM तक उपरांत कृत्तिका
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-सिद्धि
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:26 AM
  • सूर्यास्त-6:00 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-7:46 PM, 12 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 9:25 AM ,13 अक्टूबर
  • राहु काल-12:13 PM से 01:40 PM तक

Related posts

 कहीं अपराधियों का पनाहगार न बन जाए ऑटामोबाइल बाज़ार

sushil kumar

कोविड वॉरियर्स का प्रशिक्षण: फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार से की बड़ी मांग

Shailendra Singh

अगस्त मास का मासिक राशिफल: कैसे बदलेगी किस्मत जानिए उपाय

Aditya Mishra