September 30, 2023 7:03 pm
Breaking News featured देश

अशोक चक्र से सम्मानित से हुए वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला

nirala अशोक चक्र से सम्मानित से हुए वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला

नई दिल्ली। भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है और दिल्ली में आज भव्य परेड का आयोजन किया गया है।जम्मू कश्मीर में एक अभियान के दौरान भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला ने आतंकवादियों के मौत के घाट उतारा था।कमांडो को मरणोपरांत शांतिकाल में सर्वोच्च वीरता पुरुस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

 

nirala अशोक चक्र से सम्मानित से हुए वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला

शहीद होने से पहले वायुसेना के जवान ने दो आंतकियों को मार गिराया था।वो खुद बहुत बूरी तरह से जख्मी थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बांदीपोरा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए।निराला ने अपने जान पर खेलते हुए अपने घायल साथियों को बचाया था।

वायुसेना के मुताबिक यह पूरे फ़ोर्स के गर्व का पल है जब उसके गरुड़ कमांडो को अशोक चक्र से सम्मनित किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से वक्तव्य में बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 69वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सैन्यकर्मियों और अन्य के लिए 390 वीरता एवं रक्षा सम्मानों को मंजूरी दी।

Related posts

शाहिद की पत्नि मीरा ने रात को 2बजे, शेयर किया प्रेग्नेंसी का एक्सपीरिएंस

mohini kushwaha

महबूबा: पाकिस्तान कश्मीर में युवाओं को बंदूक उठाने के लिए उकसा रहा है

bharatkhabar

मंकीपॉक्स को लेकर WHO का बड़ा बयान, कहा इस पर निगरानी करने की जरूरत

Rahul