featured देश

Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा मेड इन इंडिया का दम, स्वदेशी हथियार आएंगे नजर

02 48 35791756600 Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा मेड इन इंडिया का दम, स्वदेशी हथियार आएंगे नजर

Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस परेड में इस बार प्रदर्शित होने वाले सेना के सभी हथियार ‘मेड इन इंडिया’ होंगे। इस मौके पर देश विशेष बलों और भारत में निर्मित मिसाइल शक्ति का प्रदर्शन दिखाएंगे। आइए जानें परेड की कुछ खास बातें…..

ये भी पढ़ें :-

नहीं थम रहा डॉक्यूमेंट्री विवाद, पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे ने मोदी सरकार के समर्थन में छोड़ी कांग्रेस पार्टी

90 मिनट तक चलेगी परेड
74वें गणतंत्र दिवस परेड 90 मिनट तक चलेगी। इसमें कुल 16 मार्चिंग टीम शामिल होंगे, जिनमें सशस्त्र बल, 19 बैंड और 27 झांकी शामिल हैं।

स्वदेशी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन्स से होगी सलामी
74वें गणतंत्र दिवस परेड में इस बार प्रदर्शित होने वाले सेना के सभी हथियार ‘मेड इन इंडिया’ होंगे। 21 तोपों की सलामी स्वदेशी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन्स से होगी। गणतंत्र दिवस पर पहली बार इनका उपयोग होगा।

वायुसेना भी दिखाएगी अपनी ताकत
थलसेना के अलावा भारतीय वायुसेना भी गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। इस बार नौसेना के नौ राफेल और आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे।

आईएल-38 विमान भरेगा अपनी आखिरी उड़ान
परेड के लिए नौसेना का आईएल-38 विमान अपनी आखिरी उड़ान भरेगा। इस समुद्री टोही विमान ने लगभग 42 वर्षों तक नौसेना की सेवा की है।

गरुड़ कमांडो पहली बार करेंगे परेड
पहली बार भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगे। स्क्वाड्रन लीडर पीएस जैतावत भारतीय वायुसेना दल के हिस्से के रूप में गरुड़ टीम का नेतृत्व करेंगे और स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी आकस्मिक कमांडर होंगी।

पहली बार महिला सैनिक बीएसएफ का ऊंट दल लेगा हिस्सा
गणतंत्र दिवस पर पहली बार महिला सैनिक बीएसएफ की ऊंट दल का हिस्सा लेगी। परेड में तीन महिला अधिकारी भी सेना की टुकड़ी का हिस्सा बनेंगी.

परेड में इस साल 23 झांकियां दिखाई
परेड में इस साल 23 झांकियां दिखाई जाएंगी। जिनमें 17 झांकियां विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की हैं। इसके अलावा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहली बार झांकी दिखाएगा। कर्तव्य पथ इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की मेजबानी करेगा।

Related posts

धोनी की आंधी के आगे उड़ी दिल्ली की टीम, चटाई 14 रन से धूल

lucknow bureua

बेटी अराध्या का सरप्राइज पाकर इमोशनल हुए अभिषेक बच्चन, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

rituraj

गंगा किनारे मोदी ने किया यूपी में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद

bharatkhabar