featured देश

Republic Day 2023: 74वां गणतंत्र दिवस होगा बेहद खास, मिस्र के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट

republic day Republic Day 2023: 74वां गणतंत्र दिवस होगा बेहद खास, मिस्र के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट

Republic Day 2023: आज यानी 26 जनवरी, 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी दिन 1950 को संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें :-

नहीं थम रहा डॉक्यूमेंट्री विवाद, पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे ने मोदी सरकार के समर्थन में छोड़ी कांग्रेस पार्टी

10 बजे ही शुरू होगी गणतंत्र दिवस परेड
गणतंत्र दिवस परेड पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे ही शुरू होगी। परेड राष्ट्रपति भवन से भारत भाग्य और फिर लाल किले तक कर्तव्य पथ के साथ मार्च करती है।

Republic Day 2023 India 26 January Celebrations Will Be Held At Central Vista Avenue Delhi | Republic Day 2023: दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह देखना चाहते हैं? टिकट को

परेड में देखने को मिलेगी कुल 23 झांकियां
इस बार की परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेगी। इनकी थीम भी अलग-अलग होगी। गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर होगा। परेड में देश की सैन्य शक्ति, संस्कृति और विविधता पूरे प्रदर्शन पर होगी। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल सितंबर में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया था। यह पहला मौका है जब यहां गणतंत्र दिवस की परेड होगी।

Republic Day 2020: History, significance and interesting facts - Hindustan Times

गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट
हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में अन्य देश के नेता को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर 26 जनवरी 2023 को होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मौके पर इजिप्ट यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। गौरतलब हो कि कोविड के चलते दो साल तक किसी भी चीफ गेस्ट को आमंत्रित नहीं किया गया था। हालांकि दो साल बाद इस बार इजिप्ट के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

republic day Republic Day 2023: 74वां गणतंत्र दिवस होगा बेहद खास, मिस्र के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट

गणतंत्र दिवस की परेड में देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत आम और खास लोग शामिल होते हैं। साथ ही अन्य राष्ट्रों से अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है। केंद्र सरकार किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को भी आमंत्रित करती है। भारत के इस शौर्य और पराक्रम के पल का साक्षी बनने के लिए प्रत्येक वर्ष राजपथ से लेकर लाल किले तक लाखों लोगों की भीड़ जुटती है।

Related posts

समर्थन मांगने के लिए राहुल ने की नीतीश से बात

Pradeep sharma

सुशांत केस की सीबीआई जांच पर शिल्पा ने ऐसे क्या बोला जिससे मच गया बवाल…

Rozy Ali

रामनाथ कोविंद के कुछ कहे अनकहे किस्से

Srishti vishwakarma