featured क्राइम अलर्ट देश

shraddha Murder Case : श्रद्धा के शव के अब तक मिले 10 टुकड़े, महरौली के जंगल पहुंची पुलिस

15 11 2022 124434484 shraddha walkar shraddha Murder Case : श्रद्धा के शव के अब तक मिले 10 टुकड़े, महरौली के जंगल पहुंची पुलिस

 

दिल्ली के छतरपुर में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को महरौली के जंगलों से श्रद्धा वॉकर की बॉडी के 10 टुकड़े बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े

G-20 Summit: पीएम मोदी ने जो बाइडेन व ऋषि सुनक से की मुलाकात

 

पुलिस के मुताबिक 26 साल की श्रद्धा की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने की थी। उसी की निशानदेही पर शव के टुकड़े मिले हैं। पुलिस आफताब को मंगलवार यानि आज सुबह करीब 10 बजे महरौली के जंगल लेकर पहुंची है। आफताब ने यहीं बॉडी पार्ट्स फेंके थे। अभी सिर और कुछ दूसरे बॉडी पार्ट की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक श्रद्धा और आफताब 8 मई को दिल्ली आए थे। 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया। आफताब ने जंगल के करीब फ्लैट लिया था ताकि लाश को ठिकाने लगा सके।

15 11 2022 12481073 aftab shraddha Murder Case : श्रद्धा के शव के अब तक मिले 10 टुकड़े, महरौली के जंगल पहुंची पुलिस 15 11 2022 124434484 shraddha walkar shraddha Murder Case : श्रद्धा के शव के अब तक मिले 10 टुकड़े, महरौली के जंगल पहुंची पुलिस sh16684103291668480541 1668489490 shraddha Murder Case : श्रद्धा के शव के अब तक मिले 10 टुकड़े, महरौली के जंगल पहुंची पुलिस

ये है पूरा मामला

दिल्ली में लिव-इन रिलेशन में रहने वाली एक युवती की हत्या उसके पार्टनर ने करके शव के टुकड़े-टुकड़े करके कई इलाकों में फेंक दिया। युवती की हत्या में 6 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स ने हत्या करने के बाद लड़की के शव के कई टुकड़े किए और उसे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया था।

fhgg5rvamaudsh3 1668411879 गर्लफ्रेंड की बॉडी के किए 35 टुकड़े, सभी टुकड़ो को जगह-जगह फेंका, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टूकड़े करके अपने घर मे रखा। इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया और 18 दिनों तक शव के टुकड़ों को घर मे रखा। रात को 2 बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था। मिली जानकारी अब तक शव के करीब 10 से 15 टुकड़े बरामद किए गए हैं।

sh 1668410329 गर्लफ्रेंड की बॉडी के किए 35 टुकड़े, सभी टुकड़ो को जगह-जगह फेंका, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

आपको बता दें कि जिस लड़की का मर्डर हुआ है, वह पहले मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शादी का झांसा देकर 26 साल की श्रद्धा वाकर को मुंबई के मलाड इलाके से दिल्ली ले आया था। श्रद्धा के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं।

malad 1668410305 गर्लफ्रेंड की बॉडी के किए 35 टुकड़े, सभी टुकड़ो को जगह-जगह फेंका, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। वहीं पर श्रद्धा की आफताब अमीन से मुलाकात हुई। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। परिवार के विरोध करने पर श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था। इसके बाद वो महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे।

dead body गर्लफ्रेंड की बॉडी के किए 35 टुकड़े, सभी टुकड़ो को जगह-जगह फेंका, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

18 मई के बाद श्रद्धा ने परिवार का फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद पिता विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के दबाव बना रही थी। इसलिए तंग आकर हत्या कर दी।

Related posts

पौराणिक वाद्य यंत्र धीरे-धीरे विलुप्ति की कगार पर, जाने क्यों खो रही वाद्य यंत्र ढोल ,मसक, रणसिंगां

Rani Naqvi

भारतीय रेलवे एक सितंबर से खत्म कर देगा ये फ्री सेवा

Rani Naqvi

पिस्तौल ने दिया धोखा तो दरोगा ने मुंह से किया ठांय-ठांय

mahesh yadav