featured दुनिया देश

8 अरब हुई दुनिया की आबादी, अगले साल चीन को पछाड़ देगा भारत

indian people in america 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, अगले साल चीन को पछाड़ देगा भारत

 

दुनिया की आबादी 800 करोड़ हो गई है। संयुक्त राष्ट्र ने जुलाई में अपनी रिपोर्ट में 15 नवंबर तक दुनिया की आबादी 800 करोड़ होने का अनुमान लगाया था।

यह भी पढ़े

16 नवंबर की सुबह उड़ान भरेगा रॉकेट, नासा मून मिशन को लॉन्च करने की करेगा तीसरी कोशिश

 

धरती पर इंसानों की आबादी 700 से 800 करोड़ होने में महज 11 साल का समय लगा है। जबकि, 600 से 700 करोड़ होने में 12 साल का समय लगा था। आपको बता दें कि दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे ने जन्म ले लिया है। जनसंख्या को रियल टाइम ट्रैक करने वाली साइट https://www.worldometers.info/ के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर इस बच्चे ने जन्म लिया। इसके साथ ही दुनिया की आबादी भी 8 अरब (800 करोड़) हो गई है।

population 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, अगले साल चीन को पछाड़ देगा भारत

जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट यानी UN Report on Population में भी अनुमान लगाया गया था कि 15 नवंबर 2022 को दुनिया की आबादी 800 करोड़ हो जाएगी।

indian people in america 1 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, अगले साल चीन को पछाड़ देगा भारत

वहीं संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि यह बढ़ती आबादी 2037 में 100 करोड़ और बढ़ जाएगी। वहीं 2050 तक इसके 970 करोड़ और 2058 तक 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाने की सम्भावना जताई गई है। देखा जाए तो 1950 से 2050 के बीच पिछले सौ वर्षों में वैश्विक जनसंख्या में 1962 से 1965 के बीच सबसे ज्यादा तेजी से वृद्धि हुई थी, जब यह हर साल औसतन 2.1 फीसदी की दर से बढ़ रही थी। इसके बाद इसकी गति में उल्लेखनीय कमी आई है। 2020 में इसकी वृद्धि दर एक फीसदी से भी कम रह गई थी। अनुमान है कि सदी के अंत तक भी इसके धीमी गति से बढ़ने की सम्भावना है।

woman gave birth to 4 children in Meerut 1 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, अगले साल चीन को पछाड़ देगा भारत

Related posts

DSP ने फरयादी से करवाया जूता साफ, यूपी पुलिस की हुई किरकिरी

Aman Sharma

आतंकी हमले में पीडीपी के जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी की मौत

Nitin Gupta

वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे दिल्ली सीएम केजरीवाल, नहीं मनाएंगे जन्मदिन का जश्न

mahesh yadav