नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में थलसेना और वायुसेना के प्रमुखों व नौसेना के उप प्रमुख से मुलाकात की। अधिकारियों ने इसे ‘नियमित’ मुलाकात बताया। बैठक में थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल करमवीर सिंह शामिल थे।
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा शहर में नहीं हैं। उरी में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सिलसिलेवार उच्चस्तरीय बैठकें हो रही हैं। सेना प्रमुख इनमें से कई बैठकों में शामिल हुए हैं।
मोदी ने उरी हमले के बाद कहा था कि हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।