featured Breaking News देश राज्य

सोनिया गांधी ने दिए संकेत, जल्द बन सकते हैं राहुल गांधी अध्यक्ष

rahul and sonia सोनिया गांधी ने दिए संकेत, जल्द बन सकते हैं राहुल गांधी अध्यक्ष

नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी गुजारत जाकर बीजेपी को घेरना तो कभी उनकी अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी करने के मुद्दे पर, वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से कई बार संकेत दिए गए हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष को तौर पर बैठाया जा सकता है, इसी कड़ी में अब इस बात के संकेत खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है।

rahul and sonia सोनिया गांधी ने दिए संकेत, जल्द बन सकते हैं राहुल गांधी अध्यक्ष

सोनिया गांधी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही राहुल गांधी की प्रमोशन हो सकता है। उन्होंने यह संकेत एक सवाल के जवाब में दिया है। उनसे पूछा गया था कि कब राहुल गांधी को अध्यक्ष के तौर पर देखा जाएगा ऐसे में उनका कहना था कि जल्द ही ऐसा हो जाएगा। आपको बता दें कि कांग्रेस में जल्द ही संगठनात्म चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कई राज्यों के पार्टी प्रमुखों की अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के नाम पर सहमति जताई गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिवाली के बाद ऐसा संभव हो जाएगा कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभालेंगे। वही पार्टी के अंदर के लोगों ने भी कई बार राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। इस कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी से भी इस पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई है।

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, 375 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 110 अंक फिसला

Rahul

Asian Champions Trophy Hockey: भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराया

Rahul

राजस्थान के सिरोही में जहरीले खाने से 40 से अधिक लोग बीमार

mohini kushwaha