देश featured राज्य

बीजेपी का दामन थामने वाले 25 मुसलमान परिवारों को नहीं पढ़ने दी मस्जिद में नमाज

muslim family

त्रिपुरा। विधानसभा चुनाव को लेकर त्रिपुरा में राजनीति घमासान जारी है। इसी बीच यहां 25 मुस्लिम परिवारों को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक दिया गया है। आरोप है कि भाजपा को समर्थन दिए जाने के कारण उन्हे मस्जिद में नहीं जाने दिया जा रहा जिसके चलते उन्हे अलग मस्जिद का निर्माण करना पड़ा।

muslim family
muslim family

बता दें कि यह मामला दक्षिण त्रिपुरा के शांतिबाजार विधानसभा के मोइदातिला गांव का है। जहां कुल 100 किसान परिवार हैं। इनमें से 25 मुस्लिम परिवारों ने कुछ समय पहले भाजपा के साथ जाने को निर्णय लिया था जिसके बाद उन्हे भाजपा विरोधी मुस्लिम परिवारों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव के निवासी बाबुल हुसैन ने बताया कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हे गांव की मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने दिया गया। उनसे कहा गया कि जब तक हिंदुवादी पार्टी का समर्थन करेंगे मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ सकते।

वहीं 25 परिवार के लोगों ने बांस और टीन शेड के सहारे एक अस्थाई मस्जिद बना ली है। इसके लिए अलग इमाम भी नियुक्त किया गया है। बता दें कि 18 फरवरी को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं। जहा लेफ्ट की दोबारा सत्ता पाने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह भी इन दिनों त्रिपुरा दौरे पर हैं जहां वह कई रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।

Related posts

लखनऊ: क्राइम ब्रांच के 8 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस दर्ज, जानिए, क्या है मामला?

Saurabh

कोरोना का इलाज करते करते शहीद हुए डाक्टरों के परिवार वालों ने मांगा अपना हक

sushil kumar

शहीद धर्मदेव गुप्ता की निकाली गई अंतिम यात्रा, भारत माता के लगे जयकारे

Aditya Mishra