देश राज्य

वेलेंटांइस डे से माकन-शीला साथ, खोलेंगे केजरीवाल की पोल

arvind kejriwal

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार से पोल-खोल अभियान चलाएगी। खास बात ये है कि इस अभियान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का साथ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित देंगी। उल्लेखनीय है कि दोनों के बीच लम्बे समय तक तल्खी रही है। अजय माकन ने जिस समय दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली तो शीला को बीता हुआ युग तक करार दिया था।

arvind kejriwal
arvind kejriwal

वहीं, शीला ने भी माकन पर पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर अब पार्टी की दिल्ली में डूबती नैया को पार लगाने के लिए दोनों नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। इस टकराव को समाप्त करने में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हाल ही में मध्यस्थता करते हुए दोनों के रिश्ते सुगम बनाने की पहल की है। दिल्ली कांग्रेस 14 फरवरी से प्रतिदिन दिल्ली सरकार द्वारा जनता से किए गए वायदों को पूर्ण नहीं करने पर केजरीवाल सरकार की पोल खोलेंगे। इसकी शुरुआत कल से पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अरविन्द केजरीवाल सरकार 14 फरवरी को दिल्ली में सत्ता के तीन वर्ष पूरा कर रही है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 वर्ष तक लगातार दिल्ली में शासन करने वाली कांग्रेस का पिछले विधानसभा चुनाव में पूरी तरह सफाया हो गया था। दिल्ली में आप के 20 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद उपचुनाव की उम्मीद लगाए कांग्रेस अपनी खोई जमीन हासिल करने की जुगाड़ में है।

Related posts

सेना के कैंप पर कब्जा जमाने के लिए आए थे आतंकी: राजनाथ सिंह

Pradeep sharma

बदले बदले सुर में बोले पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला,

Rozy Ali

आग से तीन मंजिला इमारत जलकर खाक

Pradeep sharma