featured खेल

दो जिस्म और एक पहचान बनकर लोगों के बीच रहेंगे धोनी- सुशांत, जानिए खास बात..

Dhoni appreciated Sushant performance in his biopic दो जिस्म और एक पहचान बनकर लोगों के बीच रहेंगे धोनी- सुशांत, जानिए खास बात..

कैप्टन कूल के नाम से देश ही नहीं दुनिया में मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने के फैसले ने उनके फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। धोनी के इस फैसले ने उनकी शानदार जर्नी को एक बार फिर से लोगों के सामने ला दिया है। हर तरफ धोनी ही धोनी छाये हुए हैं। एब धोनी के सफल करियर की बात हो और उनकी सुपर डूपर हिट फिल्म एमएस धोनी का बात न हो ऐसा तो ही नहीं सकता है। धोनी की लाइफ पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। और उनका किरदार निभाने वाले दिविग्त बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के करियर को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाली ही ये फिल्म थी।

sushant 1 दो जिस्म और एक पहचान बनकर लोगों के बीच रहेंगे धोनी- सुशांत, जानिए खास बात..
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट प्रेमी प्यार से माही बुलाते हैं। उन्हें इस बात के लिए भी जाना जाता है कि शिखर पर पहुंचकर उन्होंने कभी अपना धैर्य नहीं खोया और हमेशा शांत चित्त रहे। पर्दे पर धोनी बनने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे से एक साल तक ट्रेनिंग ली। किरण ने उन्हें सिखाया कि एक विकेट कीपर कैसे सोचता है और उसकी मूवमेंट कैसे होती है। कैसे वो अपने आप को फिट रखता है और कैसे गेंदबाज के साथ समन्वय बनाता है। बिल्कुल किसी क्रिकेटर की तरह उन्होंने सुशांत को ट्रेनिंग दी। एक वीडियो एनालिस्ट ने उन्हें धोनी के हर शॉट की बारीकी समझाई ताकि किस गेंद को कैसे खेलना है वो सुशांत को समझ आ सके।

आगे बढ़कर कैसे बड़े शॉट लगाने हैं और कैसे बैट को पकड़ना है, ये सब वीडियो एनालिस्ट की मदद से सुशांत ने इस किरदार को निभाने के लिए समझा। सुशांत को धोनी के मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट को छह फ्रेम में दिखाया गया। फिर बॉलिंग मशीन की मदद से सुशांत को गेंद फेंके गए। सुशांत एक दिन में तीन सौ से ज्यादा बार हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते थे ताकि स्क्रीन पर उनका शॉट बनावटी ना लगे।

धोनी बनने की एक साल की ट्रेनिंग के दौरान सुशांत तीन बार धोनी से मिले थे। पहली मुलाकात में सुशांत ने धोनी के मुंह से उनकी कामयाबी के सफर के बारे में सुना। दूसरी मुलाकात में सुशांत के पास धोनी से पूछने के लिए ढेर सारे सवाल थे। जब धोनी ने सुशांत से कहा कि तुम सवाल बहुत पूछते हो तो सुशांत का जवाब था कि “फैन आपको मुझ में ढूंढने वाले हैं इसलिए मुझे आपको समझना पड़ेगा।”

https://www.bharatkhabar.com/74th-independence-day-2020-on-flag-hosting/
सुशांत ने बखूबी धोनी को पर्दे पर उतारा था। यही कारण था कि, लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। आज हम सभी के बीच सुशांत सिंह राजपूत भले ही न हो लेकिन लेकिन के किरदार में हमेशा याद किये जाएंगे।

Related posts

इस देश में कोरोना से हुई इतनी मौतें की दफनाने के लिए कम पड़ गये कब्रिस्तान, सड़को पर बिखरे दिखे शव..

Mamta Gautam

विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन पंजाब सदन में जमकर हंगामा, मनप्रीत बादल और पवन टीनू के बीच जमकर गाली-गलौज

Rani Naqvi

कासगंज कांड का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, सिपाही की हुई थी हत्या

Aditya Mishra