featured खेल

शायराना अंदाज में क्रिकेट को अलविदा कह गये सबके धोनी..

dhoni 1 शायराना अंदाज में क्रिकेट को अलविदा कह गये सबके धोनी..

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। जिसकी वजह वजह से उनके फैंस का दिल टूट गया है।

ipl2019 ms dhoni शायराना अंदाज में क्रिकेट को अलविदा कह गये सबके धोनी..
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर संन्यास लेने की घोषणा की। वीडियो में धोनी के अब तक के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की तस्वीरें हैं और इसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ फिल्म ‘कभी कभी’ का ये गाना मशहूर गायक मुकेश की आवाज में है। 4 मिनट और 7 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने ्पने दिल की सभी बाते कह दी हैं।महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की कई तस्वीरें इस वीडियो में शेयर की हैं।

धोनी ने जो वीडियो शेयर की है उसमें बहुत तस्वीरें हैं। धोनी ने जब अपना करियर शुरू किया था तब उनके लंबे बाल थे उनका ये स्टाइल काफी पसंद किया था। उनको देखकर देश के न जाने कितने युवक लंबे बाल रखने लगे थे। धोनी ने शुरूआत इन्हीं तस्वीरों से की और फिर विश्वकप 2011 के दौरान की काफी तस्वीर लगाईं। धोनी ने युवराज के साथ भी तस्वीर लगाई। उन्होंने क्रिकेट के सफर हर एक तस्वीर को साझा किया है।

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।’ धोनी ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन वह खामोश थे।आज उन्होंने अचानक से अपनी खामोशी तो तोड़ते हुए अपने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है।

इस अहम पड़ाव पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने अपने साथी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धोनी के साथ वाली तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान काफी रहा है एमएस धोनी। 2011 विश्व कप को एक साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण रहा। आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि धोनी की कप्तानी में ही भारत वनडे का विश्व विजेता बना था और सचिन का यह आखिरी वर्ल्ड कप था।

https://www.bharatkhabar.com/74th-independence-day-2020-on-flag-hosting/

उनके फैंस उनके इस फैसला के काफी दुखी हैं। लेकिन खुशी की ये बात है कि, धोनी इस बार के आईपीएल में नजर आयेंगे।

Related posts

फारूक ने कश्मीर को लेकर फिर दिया विवादित बयान, आरएसएस ने किया पलटवार

Breaking News

ओमिक्रॉन का डर: मध्य प्रदेश में लगा नाइट कर्फ्यू, सीएम बोले- जरूरत पड़ी तो और कड़े कदम उठाएंगे

Saurabh

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई संजय कोठारी को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) पद की शपथ

Rani Naqvi