featured देश मध्यप्रदेश राज्य

MP और मिजोरम में मतदान के दौरान 100, EVM मशीनों में खराबी,कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

MP और मिजोरम में मतदान के दौरान 100, EVM मशीनों में खराबी,कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश और मिजोरम में आज सुबह से ही वोटिंग शुरू है। मिजोरम में जहां 7.70 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।वहीं मध्य प्रदेश की लगभग पांच करोड़ जनता मतदान करेगी। मतदाता आज चुनाव के महासमर में दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेंगे।मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है।वहीं बीजेपी की कोशिश है कि वह एक बार फिर सरकार बनाए।बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटिंग के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

 

MP और मिजोरम में मतदान के दौरान 100, EVM मशीनों  में खराबी,कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
MP और मिजोरम में मतदान के दौरान 100, EVM मशीनों में खराबी,कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

वोटिंग के दौरान  100 ईवीएम मशीनों में आई खराबी

मतदान के दौरान 100 ईवीएम मशीनों में खराबी आई है।मिली जानकारी के मुताबिक खराब हुई 70 मशीनें बदली भी गईं हैं। सूबे के इंदौर में एक पोलिंग बूथ पर दो चुनावी कर्मचारियों की मौत की खबर भी है। बता दें कि गुना पोलिंग बूथ पर चुनाव अधिकारी की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।मतदान के दौरान भोपाल में ईवीएम की खराब होने की वजह से कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। ईवीएम की खराबी को लेकर कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है।मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान खराब हुई 19 ईवीएम बदली गईं हैं। जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के रायगढ़ में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रूक गया था। मशीन के सही होने पर मतदान शुरू हो गया है।वहीं ग्वालियर के दो बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने के चलते वोटिंग रुकी है।

इसे भी पढ़ेःमिजोरम में आसमान से बरसी आफत, 8 लोगो की मौत

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव ने मतदान से पहले मंगलवार को मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा था कि 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जबकि बालाघाट जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों- परसवाड़ा, बैहर और लांजी में सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।वीएल कांता राव के मुताबिक कुल करीब 6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिनमें 2 करोड़ के लगभग पुरुष, ढाई करोड़ महिलाएं और 1हजार 389 थर्ड जेंडर मतदाता वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से 65,000 सर्विस मतदाता डाक मतपत्र से पहले ही मतदान कर चुके हैं। शेष करीब 5 करोड़ मतदाता बुधवार को अपने मताधिकार इस्तेमाल करेंगे।

महेश कुमार यादव

Related posts

पीएम मोदी की वीडियो कांफ्रेंस में इन चार राज्यों ने उठाए स्पेशल ट्रेन चलाने पर सवाल

Shubham Gupta

केंद्रीय मंत्री ने पीएचसी में लगाई झाडू, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

rituraj

अगस्त-सितंबर तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भी शुरू हो सकती हैं: नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Rani Naqvi