वार्ड नं 6 दिल्ली रोड़ स्थित सूर्य पैलेस कॉलोनी और सूर्य पुरम में मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर उद्धघाटन किया।
निर्माण कार्य का किया उद्धघाटन
विधायक ने सूर्य पैलेस कॉलोनी में संजीवनी चित्र चिकित्सालय से विजेंद्र सिंह के मकान से होते हुए मीनाक्षी विश्नोई के मकान तक और सूर्यपुरम में गोयल वाली गली, रणवीर प्रधान, विनोद और दीपक वाली गली इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया।
विधायक ने वहां उपस्थित लोगों का हालचाल भी जाना और उन्हें रही समस्याओं की जानकारी ली। वही कोरोना महामारी से बचाव हेतु सावधानी बरतने के लिए कहा।
महामंत्री समेत कई लोग रहे मौजूद
इस दौरान मेरठ महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी, मनोनीत पार्षद राजकुमार मांगलिक, मलियाना मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, क्षेत्रीय पार्षद पति नवीन खटीक, पदम सिंह सैनी, सोहन कुमार, सपना अग्रवाल, सुनीता सैनी, अनिल रस्तोगी, रजनीश पंवार आदि मौजूद रहे।