Breaking News यूपी

यूपी अनलॉक तो चल पड़ी लखनऊ मेट्रो, जानिए कितने बजे से शुरू संचालन

यूपी अनलॉक तो चल पड़ी लखनऊ मेट्रो, जानिए कब से शुरू होगा सफर

लखनऊ: लखनऊ में यातायात का सबसे महत्वपूर्ण साधन लखनऊ मेट्रो बुधवार से शुरू होने जा रही है। कोरोना महामारी के चलते इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अनलॉक के बाद लखनऊ मेट्रो का भी संचालित शुरु करने का निर्देश दिया गया है।

सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक संचालन

लखनऊ मेट्रो का संचालन सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सभी गाइडलाइन का भी पालन होगा, बता दें कि कोविड-19 की दूसरी लहर आने के बाद मेट्रो को बंद कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन की स्थिति बन गई थी, अब धीरे-धीरे सब सामान्य हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आंशिक कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया, जिसके बाद अब मेट्रो का संचालन भी शुरू हो जाएगा। सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ही यह सेवा लखनऊवासियों को मिलेगी, जिसे बुधवार से शुरू करने का आदेश दिया गया है।

कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन

लखनऊ मेट्रो का संचालन सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। इस दौरान सभी यात्रियों को मास्क लगाना और एक दूसरे से उचित दूरी पर बैठकर यात्रा करने की अनुमति होगी। सैनिटाइजेशन का भी सभी मेट्रो स्टेशन पर इंतजाम किया जाएगा। ज्यादा भीड़-भाड़ से बचने के लिए स्टेशन पर उचित इंतजाम होंगे।

Related posts

औवेसी ने दिया विवादित बयान, जब हम हरा पहनेंगे तो हर जगह सिर्फ हरा ही नजर आएगा

Breaking News

चुनाव से पहले अखिलेश ने लगाया जनता दरबार

piyush shukla

UP NEWS: मृतक आश्रितों ने बीजेपी कार्यालय को घेरा, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh