featured यूपी

मिशन 2022- भाजपा के इस अभियान से चुनाव में बदलेगी कहानी, जानिए कैसे

यूपी चुनाव 2022: विधायकों का सर्वे करवाएंगी बीजेपी, इन विधायकों का टिकट कटना पक्का

लखनऊ: भाजपा ने मिशन 2022 के लिए रणनीति बनाने और उसके जमीन पर लागू करने की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है। पंचायत चुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है। इसी का फायदा आने वाले चुनाव में उठाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

होगा सबका सम्मान

जिन उम्मीदवारों ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है, उन्हें अब सम्मानित करने की नीति बनाई गई है। इससे क्षेत्र में अच्छा संदेश जाएगा, साथ ही कार्यकर्ता और नेता के बीच तालमेल और बेहतर होगा। भाजपा जहां एक तरफ गांव गांव जाकर बूथ स्तर पर अपने मतदाताओं से जुड़ने की कोशिश कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले लोगों को भी सम्मानित किए जाने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए 5 दिन का पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। जहां सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सम्मानित किए जाएंगे। इसके बाद पूरी ऊर्जा के साथ सभी को चुनावी मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जनता के बीच सही संदेश

ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के रूप में जीत दर्ज करने वाले लोगों को इस सम्मान समारोह में बुलाया जाएगा। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य उनकी पार्टी के प्रति पकड़ और मजबूत करना है। दरअसल आने वाले विधानसभा चुनाव में इन सभी जनप्रतिनिधियों का भी बहुत बड़ा योगदान होगा।

दूर गांव में रहने वाला मतदाता इन लोगों से ज्यादा जुड़ा हुआ होता है। जबकि विधायक, सांसद उनके लिए दूर की बात होते हैं। इसीलिए जनप्रतिनिधियों को भी विश्वास में लेकर भाजपा चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी जीते हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया जाना है।

Related posts

Priyanka Gandhi Corona Positive: प्रियंका गांधी एक बार फिर से हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

Nitin Gupta

UP: एक दिन में 25.51 करोड़ पौधरोपण पर अखिलेश यादव का तंज, पूछे ये सवाल

Shailendra Singh

यूपी : प्रिंट मीडिया वर्किंग जॉर्नलिस्ट ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जल्द वतन वापसी की मांग

Neetu Rajbhar