Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाने वाले मंत्री 12  घंटे बाद आए मीडिया के सामने

umang sindhar mp minister दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाने वाले मंत्री 12  घंटे बाद आए मीडिया के सामने

भोपाल। पिछले दिनों से एक चर्चा जारी है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की सरकार को हिलाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके बाद से हड़कम्प मच गया। कांग्रेस कमेटी में खलबली मची और मंत्री भूमिगत हो गए।

अब 12 घंटे बाद वो मीडिया के सम्मुख आए हैं। वन मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि उन्हें जो बात कहनी थी, वो पार्टी संगठन के सामने कह दी है और अब उन्हें इसके आगे कोई टिप्पणी नहीं करनी।

इस दौरान वनमंत्री के निवास के बाहर दिग्विजय समर्थकों ने पुतला फूंका और सिंघार को पार्टी से बाहर करने के नारे लगाए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उमंग सिंघार जहां भी जाएंगे, हम उनका विरोध करेंगे। उन्हें पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

सिंघार ने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच जो भी बात हुई, वो निजी है और वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है। कल रात ही एक ऑडियो वायरल होने के बाद सिंघार के गृहक्षेत्र धार के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को हटाए जाने पर सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री को जो कार्रवाई करनी थी, वो उन्होंने कर दी। कमलनाथ जी से मुलाकात हो गई है। और शाम को दीपक बावरिया जी से भी मेरी बात हो गई है। मैं उनसे अपनी बात कह चुका हूं। हालांकि सिंघार ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ दिए गए बयानों से इनकार नहीं किया, लेकिन उस पर कुछ बोले भी नहीं।

Related posts

पश्चिम बंगाल विदेशी निवेशकों के लिए सबसे बेहतर स्थान: ममता

Breaking News

राजस्थानःअवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों के विरूद्ध जोन स्तर पर होगी कार्यवाही-महापौर डॉ.अशोक लाहोटी

mahesh yadav

निपाह वायरस का कहर दिल्ली, एनसीआर में भी अलर्ट

mohini kushwaha