Breaking News देश बिहार भारत खबर विशेष राज्य

मनचलों को सब सिखाने के लिए CRPF जवान ने चला दी बंदूक और फिर क्या हुआ खुद पढ़िये

rape chedkhani crime मनचलों को सब सिखाने के लिए CRPF जवान ने चला दी बंदूक और फिर क्या हुआ खुद पढ़िये

नालंदा। मनचलों को सबक सिखाने के लिए बिहार के एक सीआरपीएफ जवान ने हवाई फायर झोंक दिया और इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। नालंदा में बेटी को बचाने के लिए CRPF जवान के इस साहस के कारण दबंग मनचले भाग खड़े हुए।

राजगीर थाना क्षेत्र के कृष्णपुरी मोहल्ले में हुई इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला उल्टा हो गया। पुलिस ने मनचलों को पकड़ने व कार्रवाई करने के बजाय जवान को ही हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गया जवान रणवीर कपूर जम्मू कश्मीर के 35 बी बटालियन में तैनात है और अभी छुट्टियों में घर आया हुआ है। पिछले दिनों उसकी बेटी से छेड़खानी करने वाले कुछ दबंग दिखे और विरोध के बाद भी नहीं माने, उन्होंने उसकी लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। मामला बढ़ा तो दबंगो ने घर की बाइकों को तोड़ दिया इसके बाद जवान ने लाइसेंसी हथियार से एक राउंड हवाई फायर किया जिसके चलते दहशत में दबंग वहां से भाग गए।

पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला राहुल नाम के एक लड़के ने उसके साथ छेड़खानी की है। दोस्तों के साथ मिलकर वह कई दिनों से कमेंट कर रहा है। स्कूल और कोचिंग जाने के दौरान रास्ते में रोककर छेड़खानी करता और विरोध करने पर धमकी भी देता है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जवान के लाइसेंसी हथियार की जांच की गई है। लाइसेंस रिन्यू नहीं होने की वजह से हथियार को जब्त किया जाएगा।

Related posts

पंजाब के प्रभावशाली राधा स्वामी संप्रदाय से मिले पीएम मोदी

Neetu Rajbhar

पीएमओ को सौंपी रिपोर्ट में गृह मंत्रालय ने कहा, जवान की शिकायत गलत

Anuradha Singh

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

Rani Naqvi