Breaking News featured देश राज्य

सोनिया गांधी के लेख पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने साधा निशाना, कहा- “क्या कांग्रेस भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले साथ है”

92bbf364 33f1 4816 a35c 8e51b7fa359e सोनिया गांधी के लेख पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने साधा निशाना, कहा- "क्या कांग्रेस भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले साथ है"

नई दिल्ली। विपक्षी दल सरकार पर और सरकार विपक्षी दलों पर हमेशा पलटवार रहती है। राजनीतिक पार्टीयों में लगातार एक-दूसरे पर निशाना साधती रहती है। ऐसा ही कुछ भाजपा के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा लिखे गए एक लेख पर निसाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसा लोगों का समर्थन करती है जो देश विरोधी नारे लगाते हैं या फिर देश विरोधीं बाते करते हैं। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कांग्रेस और सोनिया गांधी भारत तेरे टुकड़े होंगे या भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने वालो के साथ में हैं।

बता दें कि सोनिया गांधी ने एक लेख के जरिए मोदी सरकार के उपर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी सरकार सीबीआई, ईडी समेत अन्य सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। इस लेख में सोनिया गांधी ने जेएनयू, शाहीन बाग, सीएए, एनआरसी और हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि विरोधी पार्टियां ही नहीं बल्कि आम जनता भी अगर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहती है तो मोदी सरकार उसको भी देशद्रोही करार देकर उसकी आवाज बंद करने की कोशिश कर रही है। जिसके चलते मुख्तार अब्बास नकवी ने सोनिया गांधी के बयान पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी वेंटिलेटर पर है लेकिन उसका अहंकार एक्सीलेटर पर है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 10 सालों तक मनमोहन सिंह का अपमान किया है, क्या यह शालीनता है। कांग्रेस ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर को कुर्सी से हटा दिया, देवेगौड़ा हो गुजराल साहब ऐसे सभी नेताओं का अपमान किया है। नकवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस कि हमेशा यही सोंच रही है कि सत्ता में या तो हम रहेंगे और अगर हम नहीं रहेंगे तो कोई और रहेगा तो उसके खिलाफ हंगामा करके उसको कुर्सी से हटाने की साजिश रचेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कांग्रेस और सोनिया गांधी भारत तेरे टुकड़े होंगे या भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों के साथ में हैं। कांग्रेस पार्टी ने जिस तरीके से सरकारी एजेंसियों का  गलत इस्तेमाल किया है मोदी सरकार वैसा नहीं करती है। नक़वी ने कहा कि मोदी सरकार सब को साथ में लेकर चलने वाली सरकार है। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया था अगर वैसे मोदी सरकार करती तो क्या जो लोग मोदी सरकार को लेकर इस तरह की बातें कर रहे हैं वह इस तरह की बातें कर पाते, वैसे लोग आज कहां होते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है।

Related posts

राहुल गांधी ने इंदिरा कैंटीन का किया उद्घाटन, ‘राज्य को भूख मुक्त बनाना लक्ष्य’

Pradeep sharma

HBSE 10th Result 2018-दसवीं परीक्षा परिणाम घोषित, 51 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

mohini kushwaha

President in Lucknow: राष्ट्रपति पहुंचे चारबाग स्टेशन, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत

Aditya Mishra