देश featured राज्य

HBSE 10th Result 2018-दसवीं परीक्षा परिणाम घोषित, 51 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

15 31 HBSE 10th Result 2018-दसवीं परीक्षा परिणाम घोषित, 51 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड की ओर से दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बता दे कि इस बार के हरियाणा बोर्ड में 51.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। प्राईवेट परीक्षार्थियों का रिजल्ट 66.72 फीसदी रहा। लड़कियों ने 55.34 प्रतिशत परिणाम देकर लडक़ों को पछाड़ दिया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 47.61 रहा है।

15 31 HBSE 10th Result 2018-दसवीं परीक्षा परिणाम घोषित, 51 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

इस परीक्षा में प्रथम स्थान पर जींद के कार्तिक रहे। वह नव दुर्गा व.मा.वि. के छात्र हैं। उन्होंने 498 अंक हासिल किए। सिरसा की रहने वाली सोनाली और सेलीना यादव, पलवल के हरीओम दूसरे स्थान पर रहे। तीनों ने 495 अंक प्राप्त किया। तृतीय स्थान रिया,प्रिती, पारस और जिज्ञासा ने 494 अंक हासिल किए।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सोमवार को बोर्ड मुख्यालय परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पिछले साल की तरह इस बार भी करीब आधे स्टूडेंट्स ही पास हो पाए हैं। पिछले साल 50.49 प्रतिशत ही पास हो पाए थे। वहीं 2016 में भी 48.88 विद्यार्थी ही पास हो पाए थे।

हरियाणा बोर्ड 2018 की मुख्य बातें

– कुल मिलाकर 51.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

– जींद के कार्तिक ने पूरे राज्य में टॉप किया है।

– रैंकिंग में दूसरे नंबर पर सेलिना यादव, सोनाली और हरिओम रहे हैं।

– तीसरे स्थान पर भी तीन विद्यार्थी रहे हैं। तीनों छात्राएं हैं। रिया – अंबाला, प्रीति- महेंद्रगढ़, जिज्ञासा- पानीपत। तीनों के 494-494 अंक हैं।

– लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। 55.34 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।

– सैकेण्डरी परिणाम की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 3,64,800 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से         1,86,586 उत्तीर्ण हुए।

15,526 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है और 1,62,688 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं।

– इस परीक्षा में 1,97,873 लडक़े बैठे थे, जिनमें 94,202 पास हुए तथा 1,66,927 लड़कियों में से 92,384 पास हुईं हैं।

– ओपन में कुल 66.73 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तार्ण हुए हैं।

– चरखदादरी जिले का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

– दूसरे नम्बर पर महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी तीसरे नंबर रहा है।

– मेवात सबसे फिसड्डी जिला रहा है। यहां का रिजल्ट सबसे खराब रहा।

– 55.34 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं जबकि 47.61 लड़के। यानी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

– ग्रामीण तबके के विद्यार्थी रहे हावी। 51.72 फीसदी ग्रामीण तबकों से विद्यार्थी पास हुए हैं।

जबकि शहरी इलाकों की पास प्रतिशतता रही 49.75।

– सरकारी स्कूलों के 44.38 फीसदी विद्यार्थियों की तुलना में निजी स्कूलों के 59.87 फीसदी विद्यार्थी रहे उत्तीर्ण।

– गुड़गांव का 45.75 और फरीदाबाद का रिजल्ट 41.29% रहा

 

यूं चेक करें नतीजे

स्टेप 1- हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं

स्टेप 2- होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- Secondary Examination Result March 2018 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 -आपना रोल नंबर डालें।

स्टेप 5- स्क्रिन पर रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

पिछले वर्ष मोनिका रानी नाम की छात्रा ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।

हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे

हरियाणा बोर्ड बारहवीं परीक्षा परिणाम 18 मई को घोषित कर दिए गए। परीक्षा में 63.84 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों के पीछे छोड़ दिया। 72.38 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 57.10 प्रतिशत लड़के।

ओवरऑल (तीनों स्ट्रीम) में हिसार के नवीन और हिना ने टॉप किया है। नवीन और हिना दोनों ही साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी हैं। नवीन और हिना दोनों के ही 491 मार्क्स हैं।

Related posts

दुष्कर्म के आरोपी विधायक देर रात पहुंचे लखनऊ एएससपी के आवास, कहा-नहीं हूं भगोड़ा

Rani Naqvi

सही जानकारी दे केंद्र, जम्मू-कश्मीर के हालात सही नहीं: कांग्रेस

Rani Naqvi

मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

lucknow bureua