featured देश मध्यप्रदेश राज्य

मप्र: मंत्री लालसिंह आर्य ने भरी रैली में उठाया महिला का घूंघट, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

mmm मप्र: मंत्री लालसिंह आर्य ने भरी रैली में उठाया महिला का घूंघट, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

भोपाल : राज्यमंत्री लालसिंह आर्य का भरे मंच पर महिला हितग्राही का घूंघट उठाना कांग्रेस के लिए एक मुद्दा बन गया। फोटो खिंचवाने के लिए आतुर मंत्री को ये भी याद नहीं रहा कि किसी स्त्री का घूंघट उसकी लाज होती है। मंत्री के ऐसा करने पर महिला हितग्राही भी ठिठक गई।

मंत्री लालसिंह आर्य ने भरी रैली में उठाया महिला का घूंघट
मंत्री लालसिंह आर्य ने भरी रैली में उठाया महिला का घूंघट

कांग्रेस ने जताई नाराजगी

वहीं लालसिंह आर्य की इस हरकत पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा ज़ाहिर की। दरअसल जिला मुख्यालय पर हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश सरकार की चलाई जा रही अलग अलग योजनाओं का लाभ देने के लिए हितग्राहियों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यमंत्री लालसिंह ने शिरकत की।

मंत्री जी बांट रहे थे प्रमाण पत्र

इस दौरान मंत्री ने हितग्राहियों को योजनाओं के अनुसार घर की चाबी, चैक और किसी को प्रमाण पत्र बांटे गए। तभी एक महिला हितग्राही प्रमाण पत्र के लिए के लिए मंच पर पहुंची। महिला घूंघट किए हुए थी। फोटो खिंचवाने के चलते मंत्री लालसिंह ने बिना कुछ सोचे समझे खुद ही महिला का घूंघट उठा दिया।

ये भी पढ़ें : बीजेपी का कांग्रेस पर वार कहा, भ्रष्टाचारियों का स्थायी पता 10 जनपथ

मंत्री लालसिंह आर्य के ऐसा करते महिला हितग्राही कुछ देर के लिए ठिठक गई और प्रमाण पत्र लेकर वहां से रवाना हो गई। राजनीतिक पार्टियों में मंत्री के ऐसे व्यवहार की सभी ने निंदा की। कांग्रेस ने मंत्री के इस रवैये को शर्मनाक बताया। जाहिर सी बात है किसी भी महिला का बगैर उसकी इच्छा के पर्दा नहीं उठा सकते।

by ankit tripathi

Related posts

असम के ब्रह्मपुत्र में दो नौकाओं का हुआ टकराव, दर्जनों के लापता होने की आशंका

Nitin Gupta

अपनी मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन जारी

rituraj

गुजरात घमासान: नवसर्जन गुजरात जनादेश रैली में राहुल की बीजेपी के खिलाप हुंकार

Pradeep sharma