featured देश राज्य

बीजेपी का कांग्रेस पर वार कहा, भ्रष्टाचारियों का स्थायी पता 10 जनपथ

sambit patra

नई दिल्ली: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को लेकर विकीलीक्स के खुलासे से ​देश की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

 प्रवक्ता संबित पात्रा
  प्रवक्ता संबित पात्रा

कांग्रेस का पुराना रिश्ता

इस दौरान पात्रा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों का स्थायी पता है 10 जनपथ है, इनसे कांग्रेस का पुराना रिश्ता है। यही नहीं भाजपा नेता ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) को करप्शन वाली कमेटी करार दिया। पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी के विकास रथ को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी किसी का भी समर्थन और किसी भी प्रकार का समझौता करने को तैयार है।

अपने अस्तित्व को ही समाप्त कर देना

साथ ही पात्रा ने कहा कि किसी भी कीमत पर मोदी जी और उनकी सरकार पर प्रहार करना और उनको हराने की कोशिश करना, भले ही उसके लिए अपने अस्तित्व को ही समाप्त कर देना, ये कांग्रेस का एक मात्र लक्ष्य रहा है। आपको बता दें कि हाल ही विकीलीक्स के नए खुलासे में यू.पी.ए. चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। खुलासे में कांग्रेस पर बंगलादेशी घुसपैठियों का साथ देने का आरोप लगाया गया है।

Related posts

क्या चिदंबरम से नाराजगी के चलते कामत ने लिया संन्यास ?

bharatkhabar

सादगी शरारतों से भरा, धड़क का पहला रोमांटिक गाना हुआ रिलीज

mohini kushwaha

वनवासियों की जमीन अधिग्रहण, बेदखल नहीं करने सम्बंधी नई याचिका पर न्यायालय करेगा विचार

bharatkhabar