featured देश मध्यप्रदेश राज्य

दिग्विजय सिंह का बयान कहा, चुनाव में दिखेगा मेरी एकता यात्रा का रिजल्ट

digvijay singh दिग्विजय सिंह का बयान कहा, चुनाव में दिखेगा मेरी एकता यात्रा का रिजल्ट

जबलपुर : मिशन 2019 से पहले कांग्रेस को समन्वय के सूत्र में पिरोने निकले दिग्विजय सिंह अपनी एकता यात्रा लेकर जबलपुर पहुंचे। पार्टी की समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया। दिग्विजय ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह है और उनकी एकता यात्रा का रिजल्ट चुनाव में दिख जाएगा।

दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह

मौजूदा सरकार पर बोला हमला

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग हो रहा है और ये यात्रा बीजेपी नहीं। बल्कि प्रशासन करवा रहा है जिसमें कलेक्टर्स को भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए हैं। आपको बता दें कि हाल ही सीएम शिवराज सिंह ने जनआर्शीवाद निकाली थी जिसके द्वारा वह अपनी कामयाबियों को जनता के बीच बता रहे थे।

आवास मामले पर दिया बयान

वहीं भोपाल में बंगला छीने जाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि अपने स्टाफ के लिए भोपाल में बंगला दिए जाने के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया है| वहीं दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार द्वारा अपनी सुरक्षा घटाए जाने और वीआईपी कैटेगरी बदले जाने की जानकारी ना होने की बात कही है और कहा कि अगर ऐसा है भी तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

ये भी पढ़ें : शिक्षा के मामले में फेल हुई शिवराज सरकार! एक भी जिले को नसीब नहीं हुआ ग्रेड ‘ए’

साल के आखिरी में है विधान सभा चुनाव

बता दें साल के आखिरी महीनों में मध्यप्रदेश में चुनाव है जिसको ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी है। और राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियां अब किसी भी मुद्दे पर सरकार को घेरने का विचार करती है।

by ankit tripathi

Related posts

युगांडा में प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत और पांच अन्य लोग हुए घायल

rituraj

कोरोना को लेकर चीन-अमेरिका आमने-सामने, भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट 

Shubham Gupta

फिरोजाबादः इस दुल्हन से सुहागरात में कुछ ऐसा किया काम, पहुंच गई सलाखों के पीछे

Shailendra Singh