Breaking News यूपी

बसपा प्रमुख मायावती ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

ऑक्सीजन की कमी पर मायावती का ट्वीट, केंद्र सरकार से की ये मांग  

लखनऊ: कल्याण सिंह के निधन पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने दुख जताया। वह लखनऊ स्थित कल्याण सिंह के आवास पर पहुंची और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बसपा प्रमुख मायावती ने कल्याण सिंह के बेटे और पोते के साथ भी मुलाकात की और परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की। बता दें कि बीते कई दिनों से राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह खराब सेहत का सामना कर रहे थे। वह लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज किया जा रहा था।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में शोक देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई बड़े दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इसे बहुत बड़ी क्षति बताया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जाने से एक युग का अंत हो गया।

Related posts

सुपरसोनिक मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का भारत में सफल परीक्षण, इस तरह दुशमन पर करती है वार

rituraj

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, दिसंबर से शुरू होगा 51 हजार शिक्षकों की भर्ती

Neetu Rajbhar

रूस – यूक्रेन विवाद: क्या विदेश से लौटे मेडिकल छात्रों का अधर में लटक जाएगा भविष्य?, भारत खबर पर ट्रामा प्रभारी संदीप तिवारी ने दी पूरी जानकारी

Rahul