featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, दिसंबर से शुरू होगा 51 हजार शिक्षकों की भर्ती

21 10 2020 yogiadityanath 20922525 उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, दिसंबर से शुरू होगा 51 हजार शिक्षकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों के लिए एक नई खुशखबरी लेकर आई है। इस बार शिक्षकों के लिए बड़ी भर्ती निकलने वाली है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सरकार दिसम्बर महीने में शुरू कर सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 51 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। जबकि शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना के मुताबिक 73 हजार खाली पद हैं। राजस्व परिषद चेयरमैन की कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है।इसके आने के बाद ही खाली पदों की अंतिम संख्या तय हो पाएगी। जबकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 28 नवम्बर को टीईटी का प्रस्ताव भेजा था।

इस मामले में राजस्व परिषद के चेयरमैन की कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही खाली पदों की अंतिम संख्या तय हो पाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 51,112 रिक्त पदों का हलफनामा दायर किया है। फिर इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्वीट कर भर्ती का भी ऐलान किया है। जबकि इस साल जून में हुई पीएबी की बैठक में परिषदीय स्कूलों में 73711 पद खाली होने की जानकारी केन्द्र सरकार को दे दी गई थी।

कमेटी अगले हफ्ते रिपोर्ट भेज सकती है। फिर इसके बाद ही खाली पदों की संख्या तय होगी। इसी आधार पर नई शिक्षक भर्ती प्रकिया का ऐलान होगा। यह प्रक्रिया सरकार दिसम्बर महीने में शुरू कर सकती है। जबकि शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। फिर इसका रिजल्ट नई सरकार आने के बाद घोषित हो सकता है। क्योंकि इसी दौरान चुनावी अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

Related posts

लखनऊ से बड़ी खबर, यूपी सचिवालय में 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Shailendra Singh

Sant Ravidas Jayanti: संत रविदास जयंती कब? जानिए उनके 5 अनमोल विचार

Neetu Rajbhar

जवाहरलाल नेहरू अगर सेल्फ सेंट्रिक नहीं होते तो आज भारत और पाकिस्तान एक देश होता-दलाई लामा

rituraj