नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली की अदालत ने सभी चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया। इस नए डेथ वारंट के अनुसार अब 22 जनवरी की जगह सभी दोषियों को एक फरवरी सुबह छह बजे फांसी की सजा दी जाएगी। इस मामले पर मल्लिका शेरावत ने निराशा व्यक्त की है। दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनवार्स में सक्रिय मल्लिका का कहना है कि यह खबर देश की महिलाओं के लिए निराशाजनक है।
बता दें कि मामले से संबंधित खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस ने आईएएनएस से बात करते हु कहा, ‘यह कितना निराशाजनक है, देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं। सोच कर देखिए उसके (निर्भया) परिजनों पर क्या बीत रही होगी।’
वहीं मल्लिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो लास्ट एकता कपूर की वेब सीरीज बू सबकी फटेगी में नजर आई थीं। इस सीरीज से मल्लिका ने अपना डिजिटल डेब्यू किया था। सीरीज में उनके साथ तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, शेफाली जरीवाला, साक्षी प्रधान, श्वेता गुलाटी, अनिल चरणजीत और संजय मिश्रा जैसे स्टार थे। कुछ दिनों पहले मल्लिका, सलमान खआन द्वारा होस्ट किए जा रहे शो बिग बॉस में भी आई थीं। इस दौरान मल्लिका ने सलमान के साथ खूब फ्लर्ट किया था जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।