featured यूपी राज्य

मैनपुरीः अज्ञात लोगों की गोली से युवक घायल, हमलावर फरार

मैनपुरीः अज्ञात लोगों की गोली से युवक घायल, हमलावर फरार

उत्तर प्रदेश के योगीराज में गुंडाराज कायम हो रहा है। सूबे में चारों ओर अराजकता का माहौल है। ऐसा ही एक वाकया मैनपुरी में हुआ जिसमें दिनदहाड़े एक युवक को दबंगों ने गोली मारी दी। योगीराज में भी लागातार आये दिन बदमाश पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए जनपद मैनपुरी में एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। गुरुवार को भी जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अज्ञात दबंगों ने पास में ही काम कर रहे फर्नीचर के मिस्त्री को गोली मार दी। जिससे मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए है।

 

मैनपुरीः अज्ञात लोगों की गोली से युवक घायल, हमलावर फरार
मैनपुरीः अज्ञात लोगों की गोली से युवक घायल, हमलावर फरार

इसे भी पढ़ेंःयोगीराज में अस्पताल में खुलेआम होता भ्रष्टाचार

युवक को गोली लगने की सूचना मिलते ही गांव में पुलिस बल पहुंच गया। तत्काल ही गम्भीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए कुरावली के सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे मैनपुरी के जिला अस्पताल रैफर किया गया है। हालांकि यहां से भी डॉक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया है। युवक की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है

पूरा मामला क्या है..?

बता दं कि आज सुबह जनपद मैनपुरी के कुरावली कस्बे के भीमनगर निवासी 30 वर्षीय जयकुमार पुत्र मेघसिंह (दलित) ग्राम गोकुलपुर में फर्नीचर का काम करने जा रहा था। जैसे ही वह गांव की पुलिया के पास पहुंचा वैसे ही वहां पर मौजूद अज्ञात लोगों में हो रहे विवाद के बाद दबंगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें चली एक गोली जय कुमार को लग गयी। गोली लगने से जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर अज्ञात दबंग भी फरार हो गए।

गोली लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को तत्काल ही कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसको सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना में घायल के भाई ने बताया है कि उसका भाई गांव गोकुलपुर में एक लकड़ी का खोका बनाने का कार्य कर रहा था।प्रतिदिन की तरह वह गांव मे काम करने जा रहा था। जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंचा वैसे ही उसे गोली लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली कैसे लगी, और किसका किससे क्या विवाद हुआ उसे इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक यहां के गोकुलपुर में दो शराबी युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे चली गोली वहां मौजूद जय कुमार को लग गयी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने कुछ भी बोलने से साफ़ मना कर दिया है।

इसे भी पढ़ेंःयोगीराज में खत्म हुआ शराब माफिया का काला कारोबार

साकिब अनवर

Related posts

पीएम मोदी ने दी देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि

Rani Naqvi

देख ना सकें ‘लखनऊ का मणिकर्णिका’, प्रशासन ने किया ये काम

sushil kumar

दिल्ली, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में 15 प्रदेशों में पारा पांच डिग्री से निचे

Rani Naqvi