नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से प्रभावित होकर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और इस आंदोलन का अहम हिस्सा बन गए। वह जमीनी स्तर पर चलने वाले आंदोलनों से लेकर असहयोग आंदोलन तक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।
बता दें कि उन्होंने संविधान सभा को अध्यक्ष के रूप में महान नेतृत्व प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रारंभिक वर्षों के दौरान हमारे देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की राष्ट्र सेवा से भारत की आने वाली पीढ़ियां सदैव प्रेरणा लेती रहेंगी।