Breaking News featured यूपी

25 लाख से अधिक पेड़ लगाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुटा लखनऊ

25 लाख से अधिक पेड़ लगाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुटा लखनऊ

लखनऊ: पर्यायवरण की सुरक्षा एवं स्वछता के लिए प्रदेशभर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत साल 2021 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। 25 करोड़ पौधे 4 जुलाई यानी रविवार को लगने हैं। इस अभियान को राजधानी में भी तेज़ी दी जा रही है।

लखनऊ जनपद में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने राम मनोहर लोहिया पार्क पहुंच कर पौधारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यायवरण को सुरक्षित रखने के लिए ये अभियान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग और एनजीओ भी इस अभियान के तहत वृक्षारोपण कर रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ विकास प्राधिकरण भी एक लाख पौधों को रोपित कर रहा है।

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लखनऊ में लगाए जा रहे 25 लाख पौधे

हर प्रजाति के वृक्ष लगाए जा रहे: जिलाधिकारी

वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया है कि इस कार्यक्रम के तहत हर प्रजाति के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘इस अभियान के तहत फलदार वृक्ष, औषधीय वृक्ष, छायादार वृक्ष आदि के पौधों को शहरभर में रोपित किया जा रहा है। इनकी सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदारी दी गई है। जो भी व्यक्ति पेड़ लगा रहा है उसकी टैगिंग भी सुनिश्चित की जा रही है।’

जीवन और ऊर्जा देता है वृक्ष: स्वतंत्र देव सिंह

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि सरकार ने 30 करोड़ वृक्षारोपण का निर्णय लिया है, भाजपा संगठन के द्वारा प्रदेश के समस्त बूथों पर पौधे रोपित किए जा रहे हैं। आज के दिन बड़े पैमाने पर राज्य के सभी पदाधिकारी इस अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘वृक्ष से हमें जीवन मिलता है, ऊर्जा मिलती है। देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में शरीर एवं पर्यायवरण को स्वस्थ रखने के लिए कई अभियान चलाए गए हैं, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम इसी का एक हिस्सा है।’

Related posts

महज 10 दिनों में पूरी हुई ‘धमाका’ फिल्म की शूटिंग, जानें क्या रही वजह

Aman Sharma

मैच जीतने के बाद धवन ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

mahesh yadav

बाजार में छाने लगी होली की खुमारी, कोरोना फ्री और मोदी पिचकारी ने मचाई धूम

Aditya Mishra