featured पंजाब

मोगा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुदकुशी से पहले वीडियो बनाकर कहा हमें एक ही चिता पर जलाना

पंजाब 2 मोगा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुदकुशी से पहले वीडियो बनाकर कहा हमें एक ही चिता पर जलाना

मोगा। मोगा में शुक्रवार तड़के प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पेशे से ट्रक ड्राइवर था, जबकि युवती 12वीं में पढ़ती थी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। खुदकुशी से पहले दोनों ने वीडियो बनाकर आखिरी इच्छा बताई। उन्होंने कहा- उन्हें एक ही चिता पर जलाया जाए।

 बता दें कि मृतक युवक की पहचान मोगा जिले के चड़िक गांव के 25 वर्षीय हैप्पी के रूप में हुई है। गांव बधनी कलां में उसका ननिहाल है। इसी गांव की नेहा ग्रोवर से उसका प्रेम था। गुरुवार आधी रात के बाद हैप्पी नेहा से मिलने पहुंचा। यहां से दोनों बधनी कलां-रनियां लिंक रोड पर पहुंचे, जहां दोनों ने फांसी लगा ली।

शुक्रवार सुबह पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे की लग रही है। वीडियो में हैप्पी और नेहा कहते देखे जा सकते हैं कि हम एक-दूसरे के साथ मरने लगे हैं। हमारी एक ही इच्छा है कि हम दोनों का संस्कार इकट्‌ठा किया जाए। अलविदा दुनिया, हमेशा के लिए।

Related posts

अनिश्चित भविष्य के कारण युवाओं की कानून से दूरी गुणवत्ता में बाधक: मुख्य न्यायाधीश

bharatkhabar

आलोचना होने के बाद बैकफुट पर वसुंधरा सरकार, होगी अध्यादेश की समीक्षा

Pradeep sharma

अमेठी में राहुल ने लगाई कांग्रेसी नेताओं को फटकार कहा, दिल्ली की वजाय अपने इलाके में करे नेतागिरी

Ankit Tripathi