featured बिहार

6 सितंबर तक लगा लॉकडाउन, मौतों से मचा हाहाकार..

lockdown 1 6 सितंबर तक लगा लॉकडाउन, मौतों से मचा हाहाकार..

देश हो या दुनिया कोरोना जमकर मौत बरसा रहा है। कोरोना की अभी तक कोई दवाई नहीं बन सकी है। जिसकी वजह से कोरोना लगातार फैलता ही जा रहा है। हालातों को देखते हुए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। बिहार में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लगाने के आदेश दे दिये गये हैं।

lockdown 6 सितंबर तक लगा लॉकडाउन, मौतों से मचा हाहाकार..
उच्चस्तरीय बैठक के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी किया। इसमें कोरोना की रोकथाम के लिए 30 जुलाई को जारी किया गया आदेश ही प्रभावी होगा। पिछला जो आदेश 16 अगस्त तक के लिए जारी किया गया था, उसके तहत बिहार में धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है। किसी भी तरह के भीड़भाड़ वाले धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक है। बस सेवाओं पर लगी पाबंदी को बरकरार रखा गया है।

हालांकि आदेश में कुछ छूट भी दी गई थी। इसके तहत व्यवसायिक और निजी प्रतिष्ठानों को खोलने की इजाजत दी गई है। दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या भी 33 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई थी। पार्क, जिम और शिक्षण संस्थानों पहले की तरह ही बंद रखे गए हैं।
राज्‍य सरकार कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्‍ती को लागू रखे हुए है। प्रदेश से जिला, अनुमंडल, ब्लॉक मुख्यालय से लेकर नगर निकायों तक में 16 अगस्त तक सख्ती जारी रहेगी। बसें नहीं चलेंगी। हां, निजी वाहन, ऑटो व टैक्सी के परिचालन में छूट दी गई है। रात में 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे। रेंस्तरा और ढाबा को पैकिंग की छूट दी गई है। सरकारी से लेकर निजी संस्थानों में सिर्फ 50 फीसद कर्मियों को बुलाने की अनुमति दी गई है। दुकानों को खोलने की अनुमति स्थानीय स्थिति के अनुसार जिला प्रशासन ने देगा।

https://www.bharatkhabar.com/russias-covid-19-vaccine-is-work-of-several-decades-gamaleya-deputy-reveals-sputnik-news/
बिहार में दोबारा लगे लॉकडाउन ने एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। क्योंकि बिहार पहल से ही बाढ़ की मार झेल रहा है। ऐसे में लॉकडाउन लगना लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा है।

Related posts

आम लोगों को प्रभावित करने के लिए नोटबंदी की तरह जीएसटी भी एक स्टंट: ममता बनर्जी

Rani Naqvi

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडमान-निकोबार के तीन द्वीपों के नाम बदले

mahesh yadav

नहीं हुआ पीएम मोदी और शाह के डांटने का असर, तोड़ी महात्मा गांधी की मुर्ति

Rani Naqvi