featured लाइफस्टाइल

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इन टिप्स की मदद से , करें अपनी मेहंदी का रंग गहरा

top karwa chauth 2 Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इन टिप्स की मदद से , करें अपनी मेहंदी का रंग गहरा

कुछ ही दिनों में करवा चौथ  का त्योहार आने ही वाला है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 24 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा।

इन टिप्स की मदद से गहरा होगा मेहंदी का रंग:

इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चांद को देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। साथ ही इस दिन मेंहदी भी लगायी जाती है। आज हम आपको मेहंदी का रंग  गहरा करने के कुछ  टिप्स देने वाले हैं, जिससे आपकी मेहंदी का रंग काफी गहरा आएगा। और सबको पसंद भी आयेगा।

मेहंदी लगाने से सबसे अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें फिर मेहंदी लगवायें, कुछ घंटों के लिए मेहंदी लगे रहने के बाद मेहंदी को खुद से ना छुड़ायें, अपने आप छूटने दें। और कम से कम 5 घंटे तक मेहंदी को हाथ पर लगे रहने दें।

इसके साथ ही नींबू-चीनी का घोल मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। इसे बनाने के लिये  थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

इसके बाद इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाकर अपने हाथों पर लगायें। ये आपोक मेहंदी सूखने के बाद ही लगाना है।

याद रहे हैं कि मेहंदी सूखने के बाद पानी से कभी भी ना धोयें, ऐसा करने से मेहंदी का कलर हल्का  होता है। इसके अलावा आप मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए विक्स भी लगा सकती हैं।.

Related posts

नीतीश कुमार के शपथग्रहण के पहले नक्सलियों का हमला, सामुदायिक भवन को उड़ाया

Samar Khan

दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 454 के पार

Neetu Rajbhar

महाभारत का 18 अंक से क्या है कनेक्शन, क्यों आज दिन तक नहीं सुलझ सका 18 का रहस्य..

Rozy Ali