featured उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की ली बैठक, बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री

CM Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की ली बैठक, बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। आपदा को लेकर हल्द्वानी और रुद्रपुर में आपदा कंट्रोल रूम भी शुरू कर दिये गए है। कंट्रोल रूम से 24 घंटे लोगों की मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी अधिकारियों ने बेहतर कार्य किया है और कोशिश यही है कि जल्द से जल्द प्रदेश के सामान्य हालात हो, सीएम ने सभी अधिकारियों को आपदा प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

CM DHAMI 2 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की ली बैठक, बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में जनसमस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने गौलापर क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त एर्पोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर प्रारम्भ कर दिया जायेगा। क्षेत्र के प्रधान संगठन भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले, जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होने कहा सरकार हमेशा जनता के साथ है उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होने कहा कि आपदा की इस घडी में धैर्य बनाये रखें, समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा।

NANI 1 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की ली बैठक, बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री

 

बता दें कि उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रैक्टर पर बैठकर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रदेश में लगातार तीन दिन में बरसात के कारण आई आपदा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करने कुमाऊं के दौरे पर निकले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के बाद खटीमा के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान न भरने के कारण कार से सड़क मार्ग द्वारा खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौसर – प्रतापपुर सहित कई गांव में आई बाढ़ का ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण किया।

pushkar dhami 1 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की ली बैठक, बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री

बाढ़ आपदा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय बाढ़ पीड़ितों से भी मिले और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। वहीं उधम सिंह नगर जनपद में इस आपदा का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। क्योंकि किसानों की फसल अभी खेतों में ही पड़ी थी जिससे उन्हें फसल खराब होने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जो आपदा आई है। जिस कारण पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। सरकार इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ हैं वह लगातार पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता को ढांढस बधा रहे हैं। आपदा पीड़ितों को हर प्रकार की मदद राज्य सरकार द्वारा उन्हें दी जाएगी।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 01 जून को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

Rahul

अयोध्‍या में नागा साधु की ईंट से कूचकर निर्मम हत्‍या, मौके पर भारी पुलिस फोर्स

Shailendra Singh

Aaj ka Rashiphal में देखें राशियों का विशेष परिवर्तन, जानें लाभ व नुकसान

Trinath Mishra