देश यूपी

UP: प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कस्टडी में मारे वाल्मीकि युवक के परिजनों से मिलने जा रही थी आगरा

प्रियंका गांधी

यूपी: आगरा में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में वाल्मीकि समाज के युवक की मौत के बाद जबर्दस्त हंगामा हो रहा है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी युवक के परिवार से मिलने जा रही थी, तो पुलिस ने आगरा एक्सप्रेसवे पर हिरासत में लिया गया है।
दरअसल प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ आगरा के लिए रवाना हुई थी। तभी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आगरा एक्सप्रेस वे पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने रोक लिया। इस पर प्रियंका गांधी की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनको हटाया। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया.

आगरा जाने से रोके जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ”पुलिस की खुद स्थिति यह हो गई है कि वे कुछ कह नहीं पा रहे हैं। उनके अधिकारी भी जानते हैं कि ये गलत है इसके पीछे कुछ कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है। हर जगह कहते हैं कि धारा-144 है।”
इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ”अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। यूपी सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।”
यूपी में चुनाव अगले साल है लेकिन यूपी का सियासी तापमान इस महीने की शुरूआत से ही चढ़ा हुआ है।

Related posts

J&K के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को किया ढेर

Rani Naqvi

जब हेमा मालिनी कर रही थी रेलवे का निरीक्षण, सांड हुआ बेकाबू

Pradeep sharma

नोटबंदी को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- 15 लाख नहीं तो, खजांची की दे दें स्कूल फीस

Neetu Rajbhar