Food Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

अगर आपकी हड्डियों में है कमजोरी तो आज से अपनाएं ये डाइट, मिलेगी मजबूती

instant energy giving food अगर आपकी हड्डियों में है कमजोरी तो आज से अपनाएं ये डाइट, मिलेगी मजबूती

आज के समय में हमारा खान-पान का इतना बिगड़ चुका है कि शरीर को पूरी तरह प्रोटीन नहीं मिल पाता है। इससे शरीर में कई तरह की कमियां रह जाती हैं। जिसके कारण हड्डियों में कमजोरी आना शुरू हो जाती है।

न्यूट्रिशन की पड़ती है कमी

शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कई न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है। इनमें कैल्शियम और विटामिन डी सबसे अधिक जरूरत तत्व होते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने, नसों, ब्लड, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी को दूर करने का काम भी करता है।

हड्डियों में होता है 99 प्रतिशत कैल्शियम

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हड्डियों में 99 प्रतिशत कैल्शियम होता है । जबकि 1 प्रतिशत कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है।

कैल्शियम की कमी होने के लक्षण

कैल्शियम की कमी होने के कारण हड्डियां कमजोर होना और दर्द रहना शुरू हो जाता है। मांसपेशियों में ऐंठन के साथ याददाश्त में कमी होने लगती है। हाथ-पैरों में झनझनाहट रहने लगती है। इसके अलावा दांतों में भी कमजोरी आने लगती है।

शरीर के लिए इतना कैल्शियम है जरूरी

बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए रोज 500-700 मिलीग्राम कैल्शियम जरूरी होता है। जबकि युवाओं के लिए रोज 700 से 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम काफी है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रोज 1,000 से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को रोज करीब 2,000 मिलीग्राम कैल्शियम लेना जरूरी होता है।

आज से अपनाएं ये डाइट

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोज के भोजन में दूध से बनी चीजें जैसे दूध, दही और पनीर आदि को जरूर शामिल करें। इसके अलावा सोयाबीन में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डी तो मजबूत बनाती ही हैं। इसके लिए सोयाबीन, सोया नगेट, टोफू आदि को भोजन में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा तिल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गौरतलब है कि 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम होते हैं जो आपके रोज की आपूर्ति को पूरा करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। काजू और बादाम को सुपरफूड कहा जाता है।

ऐसे में अगर रोज इनका सेवन किया जाए तो शरीर में काफी हद तक कैल्शियम की कमी पूरी हो सकती है। हालांकि अंडे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। इसके पीले हिस्से में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। जो हमारी जरूरतों को आसानी से पूरा करता है। इसके अलावा हरी सब्जियों, ब्रोकोली, फिश आदि में भी कैल्शियम पाया जाता है। इससे हड्डियों में कैल्शियम की कमी जरूर पूरी होगी।

 

Related posts

नारियल पानी के जान लेंगे ये फायदे तो रोज करेंगे सेवन

Vijay Shrer

सरकारी स्कूलों में होगा योग, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

Trinath Mishra

लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

Rahul