Breaking News देश भारत खबर विशेष

जानें राजीव गांधी की उस दिलेरी का राज जिसके बल पर भारत को बनाया था सोने की चिड़िया

जानें राजीव गांधी की उस दिलेरी का राज जिसके बल पर भारत को बनाया था सोने की चिड़िया
  • संवाददाता, भारत खबर

नई दिल्ली। आजाद भारत को नई ऊंचाई देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जीवन परिचय तो आप जानते ही होंगे और उनके योगदान को आज किसी से बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि देश का एक-एक नागरिग उनकी यादों से परिचित जरूर होगा। आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इसको इत्तेफाक भी कहा जा सकता है कि यह पुण्यतिथि ऐसे समय में आई है जब लोकसभा चुनाव के सभी सातों चरण समाप्त हो चुके हैं और सभी नेता चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के कद्दावरों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। चुनावों में कई बार उनपर हमला करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन के रूप में अपना संदेश दिया। यहां हम जानेंगे कि राजीव गांधी के बारे में कौन-कौन सी दिलचस्प बातें हैं जिन्हजें जानना जरूरी हो गया है-

ये है राजीव गांधी का पूरा नाम

20 अगस्त, 1944 को मुंबई में जन्म लेने वाले राजीव गांधी का पूरा नाम राजीव रत्न गांधी था। राजीव गांधी जवाहर लाल नेहरू के प्रपौत्र और फिरोज गांधी व देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र थे। राजीव गांधी कांग्रेस पार्टी के अग्रणी महासचिव सन 1981 में बने थे और अपनी मां की हत्या हो जाने के बाद सन 1984 में देश के प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी का विवाह सोनिया गांधी के साथ हुआ था। राजीव गांधी की दो संतानें पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी हैं।

राजीव और संजय गांधी ने ऐसे की पढ़ाई

राजीव गांधी तथा उनके छोटे भाई संजय गांधी [1946-1980] की शिक्षा-दीक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल में हुई थी। इसके बाद राजीव गांधी ने लंदन के इंपीरियल कॉलेज में दाखिला लिया तथा केंब्रिज विश्वविद्यालय [1965] से इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया। स्वदेश लौटने पर उन्होंने व्यावसायिक पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया और 1968 से इंडियन एयरलाइंस में काम करने लगे। 21 मई, 1991 को मद्रास से करीब 30 मील दूर श्रीपेरमबुदूर से राजीव गांधी चुनाव रैली को संबोधित करने जा रहे थे तभी एक आत्मघाती बम हमले में उनकी मृत्यु हो गई।

Related posts

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री को दे रहे नया रोजगार, अब रानी चटर्जी की चर्चा जोरों पर

bharatkhabar

कोल घोटाले में सीबीआई ने विशेष कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

Rahul srivastava

उत्तराखंड आपदा: अब भी सुरंग में फंसे हैं 35 मजदूर, घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र

Pradeep Tiwari