featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग बन रहा है। अनायास धन प्राप्ति के संदेश मिल सकते है। घर में रह रहे अपनों से बड़ों का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें। माता के स्वस्थ के प्रति ध्यान दें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधनी बरते। किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाये कार्य मे सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य होगा। आज आप के बॉस आप से खुश रहेंगे। किसी अपरिचित से कुछ गिफ्ट ना लें। घर से निकलते समय पिता जी के पैर स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर निकलें।

कन्या राशि: पूरे दिन मेहनत केबाद आज कुछ सफलता का योग बनेगा। आज किसी कागज में दस्तखत करने से पहले उसको पूरा जरूर पड़े। जल्द बाजी में कोई निर्णय ना लें। मार्ग में अगर दुर्गा जी का मंदिर हो तो 5 लाल पुष्प चढ़ा कर आगे बढ़ें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन आप नीले वस्त्र धारण ना करे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। बहुत कम मेहनत से बहुत अधिक की प्राप्ति होगी।

धनु राशि: आज का दिन चिन्ता युक्त रहेगा। पिता के स्वस्थ का ध्यान दें। आज धन हानि का भी योग बन रहा है। धैर्य से काम लें।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे है।अधिक क्रोध ना करें। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। अगर आप आज किसी अधिकारी से मिलने जाओ तो नीले रंग की शर्ट पहन कर जायें जिससे कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी दस्तावेज पर दस्तख़त सोच समझ कर करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में कोई अंग हीन व्यक्ति मिले तो उस का अपमान ना करें। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

21 -जून- 2021

पंचांग

मास:  जेष्ठ।

पक्ष : शुक्ल।

वार: सोमवार।

तिथि:  एकादशी ।

नक्षत्र : स्वाति ।

करण  : विष्टि

योग : शिव ।

सूर्योदय : 05:12:59

सूर्यास्त : 19:02:53

ऋतु : ग्रीष्म  ।

अभिजित:  11:40:17 – 12:35:36

राहु काल : 06:56:44 – 08:40:28

Related posts

T20 INDvsPAK: भारत के हाथों पाकिस्तान की बुरी हार, मिताली ने खेली शानदार पारी

mahesh yadav

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सुखोई विमान से दागी जा सकेगी ब्रह्मोस मिसाइल

Breaking News

 राजस्थान की जमीन में दबा है बड़ा खतरा, हो सकता है भारी नुकसान 

Rani Naqvi