लखनऊः अंतरराष्ट्रीय सांतवें योगा दिवस पर देश के शीर्ष नेताओं ने योग किया और देशवासियों को योग करने का संदेश देते हुए बधाई दी। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी योगा किया और प्रदेशवासियों को बधाई दी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं प्रदेश के सभी नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं। भारत के लिए ये गौरव का क्षण है कि जब हम अपने ऋषि परंपरा के इस अनमोल उपहार को लोक कल्याण और मानवता के कल्याण के लिए प्रदान करने में सफल हो पा रहे हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/dr4kc5WoKU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2021
उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के राजभवन में योग किया। #InternationalDayOfYoga pic.twitter.com/erQVY7yBMt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2021
वहीं, रामपुर में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी योगा किया और मीडिया से बात करते हुए कहा, “योग दुनिया के लोगों की सेहत का एक मेड इन इंडिया नायाब गिफ्ट है। इसने दुनिया की सेहत और सलामती को बहुत मजबूती दी है। कोरोना काल में जहां एक तरफ मेडिसिन ने काम किया तो दूसरी तरफ मेडिटेशन ने भी काम किया हैं। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं”
योग दुनिया के लोगों की सेहत का एक मेड इन इंडिया नायाब गिफ्ट है। इसने दुनिया की सेहत और सलामती को बहुत मजबूती दी है। कोरोना काल में जहां एक तरफ मेडिसिन ने काम किया तो दूसरी तरफ मेडिटेशन ने भी काम किया हैं। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी pic.twitter.com/5t5DGVL6FG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2021
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi performs Yoga in Rampur, on #InternationalYogaDay pic.twitter.com/otHjsNz2vS
— ANI UP (@ANINewsUP) June 21, 2021
लखनऊ में सीआईएसएफ के जावनों ने भी विश्व योग दिवस पर योग किया।
उत्तर प्रदेश: CISF जवानों ने लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। #InternationalDayOfYoga pic.twitter.com/uIZCGp2dEl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2021