featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

मेष राशि: लंबे समय से चल रही योजना  सफलता का योग बनेगा। पिता जी के स्वास्थ्य प्रति चिंतित रहेंगे। परिवार में अशांति का वातावरण बन सकता है। कही से अनायास धन लाभ का योग बनेगा।

उपाय: संकट मोचन स्तोत्र का पाठ करे लाल रंग के कपड़े पहने।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा हुआ रहेगा। राज पक्ष अनुकूल रहेगा। धन लाभ का योग बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

उपाय: दुर्गा कवच या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: किसी परिचित मित्र का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिस कारण आपका मन उदास रहेगा। व्यापार में आज के दिन सामान्य लाभ रहेगा। शाम तक कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

उपाय: घर से निकलते समय गुड़ वा पानी पी कर निकले।

कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

उपाय: मां दुर्गा जी के मंदिर जा कर नारियल अर्पण करें।

सिंह राशि: आज का दिन मन उदास रहेगा। माता पिता का ध्यान दें। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। अनायास धन हानि का योग बनेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी के मंदिर जाकर पीले लड्डू अर्पण करें।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण वना रहेगा। व्यापार के शुभ संकेत प्राप्त होंगें। किसी अपरिचित पर जरूरत से ज्यादा भरोशा ना करे वरना धन हानि हो सकती है।

उपाय: भगवान शिव पर सहद अर्पण कर जल चढ़ाये।

तुला राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर से निकलते समय अगर मार्ग में कोई याचक मिले तो उसे कुछ भेंट जरूर करें।

उपाय: भगवान शनि देव को काले जामुन अर्पण करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य  रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। परिवार में संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।

उपाय: भगवान गणेश जी के मंदिर जाकर या गणेश जी के फोटो के सामने 11 दूर्वा अर्पण करें।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। भरपूर प्रयासों के बाद भी कम सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रिय मित्र से दूरी बन सकती है इस कारण ह्रदय द्रवित रहेगा।

उपाय: राधा कृष्ण जी के मंदिर जाकर मिश्री अर्पण करें।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। भरपूर मेहनत के बाद भी कम सफलता प्राप्त होगी। शाम तक कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे।

उपाय: भगवान सनी देव के मंदिर जाकर काले तिल अर्पण करें सामर्थ्य के अनुसार।

कुंभ राशि: आज का दिन शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। कुछ ऐसा होगा जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त होगी।

उपाय: भगवान हनुमान जी के मंदिर जाकर सिंदूर चढ़ाएं।

मीन राशि: लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। लंबे समय से चल रहे आर्थिक तंगी में कुछ आराम मिलेगा। व्यापार के नये मार्ग खुलेंगे।

उपाय: माता दुर्गा जी के मंदिर जाकर उन्हें लाल पुष्प अर्पण करें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

04 जून- 2021

पंचांग ।

मास: जेष्ठ ।

पक्ष:  कृष्ण ।

वार :शुक्र।

तिथि: दशमी ।

नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद ।

योग: आयुष्मान ।

सूर्योदय: 05:23:05  बजे।

सूर्यास्त: 19:15:40  बजे।

ऋतु: ग्रीष्म  ।

अभिजित: 11:51:37 – 12:47:08 बजे तक।

राहु काल: 10:35:18 – 12:19:22 बजे तक।

Related posts

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 09 जुलाई 2022 दिन शनिवार का पंचांग और राहुकाल

Rahul

कांग्रेस का हाथ छोड़ बरखा ने थामा कमल का फूल

Nitin Gupta

देश में एक दिन में 4 लाख से ज्यादा नए केस, 3523 संक्रमितों ने तोड़ा दम

pratiyush chaubey