Breaking News यूपी

अलीगढ़ शराब कांड के बाद आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, जानिए क्या हुआ बदलाव

अलीगढ़ शराब कांड के बाद आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, जानिए क्या हुआ बदलाव

लखनऊ: पिछले दिनों अलीगढ़ शराब कांड सामने आया, जहां जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी आबकारी विभाग सवालों के घेरे में आ गया। कई अधिकारियों पर गाज गिरी और प्रदेश के जिलों में छापेमारी पर भी जोर दिया गया। जहां से भारी संख्या में अवैध शराब बरामद की गई। अब आबकारी विभाग के अंदर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है।

10 उप आबकारी आयुक्त का तबादला

सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए 10 उप आबकारी आयुक्त का तबादला कर दिया है। जिसमें आगरा के जैनेंद्र उपाध्याय, लखनऊ के विजय कुमार मिश्रा, गोरखपुर के जितेंद्र बहादुर सिंह, मुरादाबाद के राजेंद्र कुमार सिन्हा, मिर्जापुर के श्याम प्रकाश चौधरी, प्रयागराज मुख्यालय के रविंद्र कुमार निगम, सहारनपुर के शैलेंद्र कुमार राय, आजमगढ़ के लाल बहादुर मिश्र, झांसी के सुनील कुमार मिश्र, अलीगढ़ के विनय कुमार सिंह का ट्रांसफर किया गया है। इनकी जगह पर अब सभी 10 मंडलों में नए उप आबकारी आयुक्त नियुक्त किए जाएंगे।

अलग-अलग जिलों में चल रही छापेमारी

इन सबके अतिरिक्त अलीगढ़ शराब कांड सामने आने के बाद अलग-अलग जिलों में पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में अमरोहा के धनोरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब जब्त की ड्रोन कैमरे से तस्करों पर लगातार निगरानी लगाई जा रही थी। गंगा के किनारे खादर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए अमरोहा पुलिस ने यह कदम उठाया है।

Related posts

पेट्रोल की कीमत 3.38 रुपये, डीजल की कीमत 2.67 रुपये बढ़ी

shipra saxena

भारत ने केन्या को 30 एंबुलेंस गिफ्ट किए

bharatkhabar

सदमें से नहीं उबरे अम्मा के प्रशंसक, अब तक 77 लोगों की मौत

shipra saxena