featured धर्म यूपी

मासिक भविष्यफल: जानिए, अप्रैल महीने में क्या कहते हैं आपके सितारे

आचार्य राजेन्द्र तिवारी, वैष्णवी ज्योतिष केन्द्र बरेली, ज्योतिषी, भागवत प्रभाकर, वास्तुविद, समस्त कर्मकांड विशेषज्ञ

मेष: इस राशि में जन्मे जातकों का यह महीना सामान्य रहेगा। पारिवारिक क्लेश की संभावना बनी रहेगी। 18 अप्रैल के बाद किसी उच्च अधिकारी से या किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से मुलाकात की संभावना का योग बन रहा है। जिससे जीवन में कुछ राहत मिल सकती है।
18,  21, 24, 27, 28 यह तारीख आपके लिए शुभकारक होगी।
10, 12, 15 व 17 इन दिनों में कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे पछतावा हो।

वृष: इस राशि में जन्मे जातकों का यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा  समाज मे प्रतिष्ठा बढ़ेगी ब्यापार के  नये  मार्ग खुलेंगे। परन्तु स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।
11, 13, 15, 17, 22 ये दिन महत्वपूर्ण रहेंगे।
3, 7, 12, 16, 19 इन दिनों में किसी कागज पर दस्तखत ना करें।

मिथुन: इस राशि मे जन्मे जातकों का यह महीना सामान्य  रहेगा। जहां एक ओर पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी वही दूसरी ओर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिन्ता का योग बना रहेगा। किसी अपरिचित ब्यक्ति से मित्रता ना करें। भगवान हनुमान जी पर 11 लड्डू मंगलवार को अर्पण करें
9,10, 13, 22, 26 ये दिन महत्वपूर्ण रहेंगे।
2, 5, 7, 11,  16 इन दिनों में थोड़ा तनाव हो सकता है।

कर्क: इस राशि मे जन्मे लोगों का यह महीना मिश्रितफल वाला रहेगा। आप इस महीने में पूर्व से जो योजना बना रहे हैं, उसमें आप को सफलता तो मिलेगी परंतु आप का कोई खास आप को धोखा दे सकता है। किसी विशेष कागज पर दस्तखत करने से पूर्व किसी बुद्धिजीवी व्यक्ति से परामर्श जरुर लें।
2, 7, 19, 24, 27, 30 ये दिन आप के लिए खास रहेंगे।
15, 2,2 26 ये दिन तनावपूर्ण रह सकते है।

सिंह: इस राशि में जन्मे जातकों के लिये यह महीना बहुत संघर्ष से भरा रहेगा। मेहनत बहुत अधिक रहेगी पर लाभ बहुत कम रहेगा। किसी उच्च अधिकारी से मनमुटाव का योग बन रहा है। भगवान शिव पर तिल वा शक्कर मिश्रित जल चढ़ाने से कुछ राहत मिल सकती है।
1, 5, 11, 22, 26 ये दिन खास रहेंगे।
3, 13, 23 ये दिन तनावपूर्ण रह सकते हैं।

कन्या: इस राशि में जन्मे लोगों के लिए यह महीना बहुत ही खास है। इस महीने में काफी समय से बन रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। घर मे कोई शुभ समाचार मिलेगा। धर्म वा भक्ति का वातावरण बना रहेगा।
2, 4, 7, 9, 13, 15, 22, 24 ये दिन खास रहेंगे।
5, 11, 19 ये दिन शुभ नही है।

तुला: इस राशि मे जन्मे जातकों के लिए मार्च का महीना बहुत उत्तम फलो वाला रहेगा। इस महीने में आप की मुलाकात आप के किसी पुराने मित्र से होगी। उस मित्र के साथ आप कोई योजना बना सकते है। जो आप के लिये बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। मां दुर्गा का अर्चन आप के लिये कल्याणकारी सिद्ध होगा।
15, 17, 19, 26 ये दिन शुभकारी रहेंगे।
3, 7, 11 को कोई कार्य आरंभ ना करे।

वृश्चिक: इस राशि में जन्मे जातकों के लिए यह  महीना सामान्य फलों से युक्त रहेगा। इस महीने आप कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। इस महीने अगर आप बिजनेस करते हैं तो किसी नए सदस्य को अपने बिजनेस में सम्मिलित ना करें। 15 अप्रैल के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। भगवान भैरव जी का पूजन आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा।
2 5 8 9 11 13 ये दिन शुभ रहेंगे।
3 6 12 ये दिन तनाव से युक्त रहेंगे।

धनु: इस राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना साधारण रहेगा। महीने भर संघर्ष का योग है। इस माह में ब्यर्थ के खर्चे बढ़ेंगे। 16 अप्रैल के बाद कुछ राहत की सम्भावना है।
16, 18, 22, 30 ये दिन खास रहेंगे।
2 ,3, 6, 8, 11, 15 ये दिन तनावपूर्ण रहेंगे।

मकर: इस राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना संघर्ष से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के  कारण शारीरिक कष्ट का योग है। मेहनत बहुत अधिक करने के बाद भी  सामाजिक यश की प्राप्ति बहुत कम होंगी। भगवान शनि देव के मंदिर में शानिवार को दीपक जलाने से कुछ लाभ प्राप्त होगा।
11, 13, 15, 17, 22, 25, 30 ये दिन शुभ रहेंगे।
12, 16 सामान्य रहेंगे।

कुंभ: इस राशि में जन्मे जातकों के लिये यह महीना चुनौतियों से भरा रहेगा। बहुत से विपक्षी आपके सामने आकर के खड़े हो जाएंगे। जहां एक और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी वही दूसरी ओर अपयश का योग भी बनेगा।
13, 16, 26 ये दिन शुभ रहेंगे।
2 5 19 सामान्य रहेंगे।

मीन: इस राशि में जन्मे जातकों के लिऐ यह बहुत ही खास रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जो आपको किसी उच्च अधिकारी से मिलायेगा। जिससे आपके आय के साधन खुलेंगे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
2, 4, 5, 7, 13 ये दिन शुभ रहेंगे।
11, 16 ये दिन तनावपूर्ण रहेंगे।

Related posts

लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ लड़ेगी कांग्रेस: अजय कुमार ‘लल्‍लू’  

Shailendra Singh

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर माफियाओं का काला बादल, पत्रकारों की सुरक्षा क्यों नहीं?

Shailendra Singh

मेघालय में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे अमित शाह

Rani Naqvi