गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को मेघालय में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मेघालय में भाजपा पूरे दमखम के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य के दौरे पर लगातार केंद्रीय वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। शाह गुरुवार रात को 11 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे।
बता दें कि जहां पर उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने किया। शाह ने रात गुवाहाटी में ही बिताई और वहां से शुक्रवार सुबह मेघालय में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। वे मेघाय के शिलांग और जोवाई जिलों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। उल्लेखनीय है कि शाम को शाह पुनः गुवाहाटी लौटेंगे। रात्रि विश्राम उनका गुवाहाटी में ही होगा।