featured देश भारत खबर विशेष

जानें मोदी सरकार की 3 साल में बड़ी उपलब्धियां

MODI 3 YEAR 3 जानें मोदी सरकार की 3 साल में बड़ी उपलब्धियां

नोटबंदी का बड़ा फैसला
8 नवम्बर की रात पीएम मोदी ने देश के सामने एक बड़ा फैसला सुना दिया। पूर्व में प्रचलित सभी 500 औऱ 1000 के नोटों की बंदी का ऐलान कर मोदी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर एक बड़ा औऱ कठोर फैसला ले लिया। जिसके बाद देश की अर्थव्यवस्था रूक सी गई। पीएम मोदी ने देश की जनता से 2 माह का समय मांगा था। इस दौरान लोगों को बड़े आर्थिक संकट के दौर से गुजरना भी पड़ा। देश में बैंक में लाइने लग गई। विपक्ष ने इस नोटबंदी को आने वाले दिनों मे राज्यों में होने वाले चुनाव में सरकार के खिलाफ मुद्दे के तौर पर खड़ा करने का प्रयास भी किया। लेकिन ये मोदी मैजिक ही था कि इसके बाबजूद 5 राज्यों में 4 में भाजपा की सरकार आ गई। लोगों ने नोटबंदी से हुई दिक्कतों के बाद भी पीएम मोदी के इस फैसले को बहुत सराहा । देश में काफी हद तक इस फैसले के साथ भ्रष्ट्राचार पर बड़ी नकेल कसी जा सकी।

MODI 3 YEAR2 2 जानें मोदी सरकार की 3 साल में बड़ी उपलब्धियां

पीएम के मन की बात
पीएम मोदी लगातार जनता से जुड़ने के साथ अपने विजन को आम लोगों के साथ साझा करते हैं। जिसके चलते आने वाले दिनों में सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचती है। जनता जुड़ने के लिए पीएम बोली मन की बात का एक बड़ा कार्यक्रम करते हैं। जहां कार्यक्रम के पहले लोगों से सुझाव मांगे जाते हैं। इसके बाद कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रियाएं भी मांगी जाती है। लोगों से जुड़ने की पीएम मोदी की इस पहल का लोगों से काफी स्वागत किया है।

स्वस्थ भारत को लेकर मोदी आये आगे
स्वस्थ भारत को लेकर पीएम मोदी ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक योग को एक नया आयाम दिला दिया है। पूरी दुनियां में योग को फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ से संपर्क किया और फिर विश्व योग दिवस के तौर पर भारत को इसमें बड़ी सफलता भी मिली है। पीएम मोदी खुद भी योग करते हैं और लोगों को योग से जुड़ पर स्वास्थ्य जीवन की ओऱ जाने के लिए भी कह रहे हैं। योग के जरिए स्वस्थ भारत का सपना मोदी ने हर देशवासी तक पहुंचाने के लिए कई प्रयास किए हैं।

तकनीकि क्षेत्रों तक मोदी की मिजाज
तकनीकि के क्षेत्र में पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के पहले से काफी सजग रहे हैं। गुजरात के सीएम के तौर पर भी वो जनता तक अपने संदेश को सोशल मीडिया के जरिए साझा करते थे। इसके लिए सहज मोबाइल तकनीकि का प्रयोग कर काम में पारदर्शिता को लाने के लिए काफी किया जाने लगा है। आज देश की हर सेवा हर अधिकारी नेता सोशल मीडिया के जरिए लोगों से रूबरू हो रहा है। हर विभागों के अपने सोशल मीडिया एकाउंट है। जहां लोग अपने सुझाव शिकायतें करते हैं। इसके साथ ही इनकी समस्याओं पर वहीं से कार्रवाई की संस्तुति हो रही है।

डिजिटल भारत और कैसलेस पर जोर
डिजिटल इंडिया का एक बड़ा विजन भी पीएम मोदी के विकास के एजेन्डे का प्रमुख अंग है। जिसको लेकर लगातार 3 सालों से वो बढ़ाने की बात कह रहे हैं। इससे उनका एक मकसद है कि लोगों की परेशानियां तो कम होंगी ही इसके साथ ही समय और धन की बचत भी होगी। इस परियोजना के चलते कई विभागों में अब यह योजना लागू कर ही है। डिजिटलाइजेशन को लेकर अपने साफ विजन के चलते पीएम मोदी की ये योजना लोगों को एक कारगर लाभ दे रही है। इससे लोगों को काफी राहत भी मिली है। इसी योजना की एक कड़ी है कैशलेश भारत की परिकल्पना नगदी का चलन अब डिजिटल फार्मेट में हो इसके लिए मोदी सरकार बड़ा प्रयास कर रही है। क्योंकि नगद के चलन से भ्रष्टाचार पर अंकुश लग पाना कठिन हो रहा था। लोगों का मानना है कि कैसलेश से भारत में कई बड़े बदलाव लाने से लोगों का सोचना है कि देश में कालेधन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

Piyush Shukla जानें मोदी सरकार की 3 साल में बड़ी उपलब्धियांअजस्रपीयूष

Related posts

Corona Update: देश में 3.06 लाख नए कोरोना केस, 439 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 20.75%

Rahul

साबरमती से मीरा कुमार शुरू करेंगी प्रचार अभियान, नीतीश से मांगा समर्थन

Pradeep sharma

कालेधन को जड़ से खत्म करना प्राथमिकता : पीएम मोदी

shipra saxena