Breaking News featured दुनिया भारत खबर विशेष

अपहरण, अब नाइजीरिया के एक कॉलेज से 30 विद्यार्थियों का अपहरण, जिहादी संगठन बोको हराम पर शक़

fedral college of foresty mechenization.......... e1615621234870 अपहरण, अब नाइजीरिया के एक कॉलेज से 30 विद्यार्थियों का अपहरण, जिहादी संगठन बोको हराम पर शक़

नाइजीरिया – नाइजीरिया के कदुना राज्य के इगाबी श्रेत्र में स्थित फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाईजेशन,में गुरुवार रात को हथियारबंद लोगों के समूह ने अचानक हमला कर 30 छात्र-छात्राओं को अगवा कर लिया है। गौरतलब है कि नाइजीरिया में पिछले कुछ दिनों से स्कूली बच्चो को निशाना बनाया जा रहा है।

घटना पर क्या बोलें सैमुएल अरुवान –
इस सनसनीखेज़ वारदात पर राज्य की अंदरूनी सुरक्षा और गृह विभाग के कमिश्नर सैमुएल अरुवान ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने लगभग 30 छात्र-छात्राओं को अगवा किया है। साथ ही स्कूल के कई कर्मचारियों को भी अगवा किया गया है। इस हमले में कई छात्र छात्राएं घायल भी हुए है। जिनका समीप में स्थित सेना के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा अगवा हुए बच्चों को खोजने का अभियान भी शुरू कर दिया है।

पहले भी कई बार बच्चो के अपहरण की वारदातें –
आपको बता दे कि जैसे ही इस हमले की सूचना मिली तो तुरंत सेना को मौकाए वारदात पर भेज दिया गया। सेना और हमलावरों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। हमले के दौरान सेना ने कॉलेज से 180 छात्र- छात्राओं, जिसमे कॉलेज के कर्मचारी भी शामिल है निकाल लिए। जिनका इलाज कराया जा रहा है। नाइजीरिया के अधिकारियों के मुताबिक़ पिछले महीने यहाँ के एक स्कूल के 270 छात्र-छात्राओं का अपहरण कर लिया गया था। सरकार के साथ हुए समझौते के बाद हमलावरों ने सभी छात्राओं को रिहा कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि फिरौती वसूलने और जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई के लिए ये हमलावर इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, गौरतलब है कि जिहादी संगठन बोको हराम भी इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है।

 

 

Related posts

खुलासा: UP में इन्वेस्टर्स समिट के बाद सृजित हुए एक लाख से ज्‍यादा नए रोजगार

Shailendra Singh

गुजरात: कांग्रेस को मिला मुद्दा, 24 घंटों के अंदर 9 बच्चों की मौत

Pradeep sharma

T20 World Cup: भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

Neetu Rajbhar