Breaking News featured पंजाब राज्य

“खेत बचाओ यात्रा” शुरू करेंगे राहुल गांधी, कृषि कानूनों का विरोध

Rahul Gandhi 3 "खेत बचाओ यात्रा" शुरू करेंगे राहुल गांधी, कृषि कानूनों का विरोध
  • भारत खबर || नई दिल्ली

संसद द्वारा जारी किए गए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने खेत बचाओ यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। बताते चलें कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के माध्यम से वह अन्य माध्यमों से संसद द्वारा पास किए गए कृषि कानून का विरोध किया है। और अपने इस विरोध को जारी रखते हुए उन्होंने रविवार को पंजाब में एक सामूहिक कार्यक्रम के दौरान विशेष योजना बनाई है। उनका कहना है कि संसद द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा। इसके खिलाफ उन्होंने खेत बचाओ यात्रा शुरू करने की बात कही। राहुल गांधी का कहना है कि यह यात्रा पंजाब से शुरू होकर दिल्ली तक पहुंचेगी। इस यात्रा की शुरुआत करने के लिए फिलाल में उन्होंने ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए तीन दिवस की यात्रा की शुरुआत करने की बात कही।

Rahul Gandhi

बताते चलें कि इस खेत बचाओ यात्रा में लगभग पांच हजार ट्रैक्टर भी इस रैली का हिस्सा होंगे। पंजाब कांग्रेस ने रैली में सभी विधायकों, मंत्रियों और दिग्गजों को शामिल होने को कहा है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी संपूर्ण जनसभा को संबोधित करेंगे और सेवानिवृत्त मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। यात्रा के चलते राहुल गांधी संपूर्ण यात्रा का नेतृत्व करेंगे व पहले दिन इस यात्रा समापन लुधियाना के जटपुरा में होगा। यात्रा का समापन करने के बाद लुधियाना के जेतपुरा में राहुल गांधी विशेष रुप से जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

Related posts

काशी में लगा श्रद्धालुओं का तांता, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

mahesh yadav

Terror Funding: एनआईए ने कसा शिकंजा मसरत, शब्बीर शाह, आसिया को मिली 10 दिन की हिरासत

bharatkhabar

Singer KK Passed Away: मशहूर गायक केके का कोलकाता में लाइव शो के दौरान निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

Rahul